Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

IPL 2026 ऑक्शन से पहले LSG ने चला बड़ा दांव, इस दिग्गज को किया टीम में शामिल

6 months ago

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (IPL 2026) से पहले सभी टीमें अपने बचे हुए स्लॉट्स को भरने के लिए ऑक्शन में खिलाड़ियों को खरीदेंगी. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऑक्शन से पहले एक दिग्गज को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है. हालांकि ये प्लेयर्स स्क्वाड में नहीं, बल्कि कोचिंग डिपार्टमेंट में नियुक्ति है. एलएसजी ने कार्ल क्रो (Carl Crowe) को स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया है.

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मंगलवार को एक पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि आगामी आईपीएल सीजन में कार्ल डेनियल क्रो स्पिन बॉलिंग कोच होंगे. वह पहले केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) के स्पिन बॉलिंग कोच थे, जिनकी कोचिंग में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन का प्रदर्शन शानदार रहा.

इंग्लैंड के कार्ल क्रो के क्रिकेट करियर की बात करें तो वह कभी इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले. उन्होंने 42 फर्स्ट क्लास मैचों में 60 विकेट लिए, और लिस्ट ए के 40 मैचों में उनके नाम 33 विकेट हैं. उन्होंने एक टी20 मैच भी खेला था, हालांकि इसमें उनकी गेंदबाजी नहीं आई जबकि बल्ले से उन्होंने 9 रन बनाए थे.

आज कार्ल क्रो का 50वां जन्मदिन

कार्ल क्रो लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिन बॉलिंग कोच होंगे, इसकी खबर कई दिनों से थी लेकिन मंगलवार को उनके 50वें जन्मदिन पर पोस्ट कर इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई. 

लखनऊ सुपर जायंट्स का कोचिंग डिपार्टमेंट

  • क्रिकेट डायरेक्टर- टॉम मूडी
  • स्ट्रेटेजिक एडवाइजर- केन विलियमसन
  • कोच- जस्टिन लैंगर
  • असिस्टेंट कोच- लांस क्लूजनर
  • बॉलिंग कोच- भरत अरुण
  • स्पिन बॉलिंग कोच- कार्ल क्रो.

लखनऊ सुपर जायंट्स को ऑक्शन में खरीदने होंगे 6 खिलाड़ी

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत (27 करोड़ रुपये) समेत 19 खिलाड़ियों को रिटेन और ट्रेड किया है. आईपीएल 2026 ऑक्शन में लखनऊ अधिकतम 6 खिलाड़ी खरीद सकती हैं, स्क्वाड में 4 विदेशी प्लेयर्स के स्लॉट्स खाली हैं. एलएसजी के पर्स में 22.95 करोड़ रुपये बचे हैं.

Click here to Read More
Previous Article
टीम इंडिया की बैटिंग संकट का समाधान? ये चार युवा खिलाड़ी टेस्ट टीम को दे सकते हैं नई जान
Next Article
शिखर धवन से लेकर हरभजन सिंह तक… दिग्गजों की होगी धमाकेदार वापसी, कहां खेलेंगे जानिए

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment