Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Indian Youth Exploring World: कम उम्र में दुनिया घूमने की होड़ में भारतीय सबसे आगे, आंकड़ों में दिखा युवाओं का ट्रैवल क्रेज

7 months ago

Young Indians travel trends: किसी ने कहा है कि दुनिया बहुत खूबसूरत है, बस आपको अपने घर से बाहर निकलने की जरूरत है. आपको बता दें कि इसमें 100 प्रतिशत सच्चाई है कि वाकई दुनिया बहुत खूबसूरत है और आप भी इसका अनुभव तब कर सकते हैं, जब आप अपने दफ्तर वाले माहौल से निकल कर शांति और सुकून ढूंढने बाहर निकलते हैं. आपको पढ़कर गर्व का अनुभव हो सकता है कि भारतीय घूमने-फिरने के मामले में तेजी से आगे निकल रहे हैं. पर्यटन मंत्रालय के हालिया आंकड़ों से साफ है कि कम उम्र में विदेशी यात्रा करने वालों में भारतीय सबसे आगे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत से विदेश जाने वाले यात्रियों में 15 से 44 वर्ष की उम्र के लोग सबसे अधिक हैं. इस उम्र वर्ग में भारतीयों की संख्या करीब 60 प्रतिशत से ज्यादा है, जबकि विदेश से भारत घूमने आने वाले इसी उम्र के लोगों की संख्या इससे काफी कम है. यानी, भारतीय युवा जहां जल्दी-जल्दी ट्रिप प्लान करते हैं, वहीं विदेशी सैलानी अधिक उम्र में यात्रा करते हैं.

क्या कहते हैं आंकड़े?

 पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 15 से 24 साल के भारतीय पर्यटकों का विदेश जाना लगभग 10.85 प्रतिशत है, जबकि 25 से 34 वर्ष के यात्रियों की हिस्सेदारी 27.46 प्रतिशत है. वहीं 35 से 44 वर्ष वालों का प्रतिशत 24.57 प्रतिशत दर्ज किया गया है. इसके मुकाबले, 55 वर्ष से अधिक आयु के भारतीय यात्रियों की संख्या बहुत कम है, यानी केवल 8.94 प्रतिशत है. यानी साफ है कि भारतीय युवा अब घूमने-फिरने को सिर्फ छुट्टी या शौक नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल मानने लगे हैं. बहुत से युवा काम के बीच या स्टडी ब्रेक के दौरान ट्रैवल की योजना बना लेते हैं. कम समय में नए देश देखना और वहां के कल्चर को समझना अब युवाओं की प्राथमिकता बन गया है.

विदेशी पर्यटकों से अलग

विदेशी पर्यटकों का रुझान इससे अलग है. आंकड़ों के मुताबिक, अधिकांश विदेशी लोग 55 वर्ष की उम्र के बाद घूमने के लिए निकलते हैं. यानी भारत में जहां युवा उम्र में दुनिया देखने निकलते हैं, वहीं दूसरे देशों में लोग रिटायरमेंट के बाद यात्रा को एन्जॉय करते हैं. पर्यटन विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीयों के लिए अब ट्रैवल स्टेटस सिंबल से ज़्यादा एक एक्सपीरियंस बन गया है. वे कम पैसे और सीमित समय में भी विदेश यात्राओं की योजना बना लेते हैं. वहीं विदेशी पर्यटक घूमने से पहले लंबी तैयारी करते हैं और अक्सर एक ही ट्रिप में कई देशों का भ्रमण करते हैं.

मंत्रालय की रिपोर्ट यह भी बताती है कि 2024 में भारत से बाहर जाने वाले पर्यटकों की संख्या में 11 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. भारत में जहां साल 2024 में 99 लाख 51 हजार विदेशी आए थे, तो भारत से विदेश जाने वाले लोगों की संख्या 3 करोड़ 8 हजार के आसपास थी. इसके साथ ही देश में आने वाले विदेशी सैलानियों की संख्या में भी 4.52 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें- Best places for Travel: 30 हजार सैलरी वाले सिर्फ 5000 में घूम सकते हैं ये जगहें, दिल लूट लेगा हर पॉइंट

Click here to Read More
Previous Article
नंदी के कानों में क्यों फुसफुसाते हैं भक्त? जानिए इसके पीछे की मान्यताएं
Next Article
Godhovan Mela 2025: भगवान श्रीराम के चरण स्पर्श से गूंजा मशरक, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा गोड़धोआवन मेला! जानें क्या है खास?

Related जीवन शैली Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment