Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

India vs West Indies: कुछ देर में शुरू होगा पहला टेस्ट, ये 11 खिलाड़ी हो सकते हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेइंग 11 का हिस्सा

8 months ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से गुजरात के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रहा है. हाल ही में टी20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप की चैंपियन बनी भारतीय टीम के लिए टेस्ट मैच के मुताबिक खुद को ढालना आसान नहीं होगा.

भारतीय टीम एशिया कप से पहले 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर थी और सीरीज 2-2 से बराबर रही थी। वहीं, वेस्टइंडीज को अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था.

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल में पहुंचने के लिए जरूरी है कि भारतीय टीम इस सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज करे.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 100 टेस्ट खेले गए हैं. इसमें वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहा है. वेस्टइंडीज ने 30 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि भारतीय टीम 23 मैचों में विजयी रही है. 47 मैच ड्रॉ रहे हैं. भारतीय सरजमीं पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 47 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. 13 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं और 14 में उसे हार मिली है. 20 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं.

हालांकि वेस्टइंडीज की यह बढ़त तब की है, जब वह दुनिया की मजबूत टीमों में से एक हुआ करती थी और दुनिया के किसी भी मैदान पर जीतने की क्षमता रखती थी. टीम की मौजूदा स्थिति ऐसी नहीं है. कैरेबियाई टीम 2002 के बाद से भारत के खिलाफ कभी टेस्‍ट सीरीज नहीं जीती है. इसके अलावा वेस्‍टइंडीज ने 1983-84 से भारतीय सरजमीं पर टेस्‍ट सीरीज नहीं जीती है.

भारत की संभावित एकादश :

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, और मोहम्मद सिराज.

वेस्टइंडीज की संभावित एकादश :

एलिक अथानाजे, तेजनारायण चंद्रपॉल, के एंडरसन, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज (कप्तान), शे होप (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वार्रिकन, जेडिया ब्लेड्स, खैरी पियरे, और जेडन सील्स।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप के जरिए देखा जा सकता है।

--आईएएनएस

पीएके

Click here to Read More
Previous Article
IND vs WI 1st Test Live Score: एक के बाद एक यॉर्कर, जसप्रीत बुमराह ने चटकाया वेस्टइंडीज का नौवां विकेट
Next Article
मीका सिंह ने नवरात्रि के दौरान पंजाब में आई बाढ़ के लिए देवी मां से प्रार्थना की।

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment