Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

IND Vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, मैच से पहले जानें लाइव स्ट्रीमिंग, टाइम और वेन्यू की पूरी जानकारी

6 months ago

IND Vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा. पहले मैच में जीत दर्ज कर भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और अब उसकी नजरें दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होंगी. वहीं न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा, क्योंकि हार की स्थिति में सीरीज हाथ से निकल जाएगी.

पहले वनडे में भारत का दबदबा

वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 रन बनाए, लेकिन भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. विराट कोहली इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे. उन्होंने 93 रनों की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने. केएल राहुल ने अंत में संयम दिखाते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया.

दूसरे वनडे से पहले भारत को झटका

दूसरे वनडे से पहले भारतीय टीम को एक झटका जरूर लगा है. ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर साइड स्ट्रेन के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह दिल्ली के युवा खिलाड़ी आयुष बदोनी को टीम में शामिल किया गया ह.। यह बदोनी का पहला अंतरराष्ट्रीय मौका होगा, ऐसे में उन पर सभी की नजरें रहेंगी.

कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे बुधवार, 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1:00 बजे होगा.

भारत में कहां देखें लाइव

भारत में इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. टीवी पर मैच देखने के अलावा दर्शक ऑनलाइन भी मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं.

लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर कहीं से भी मैच देख सकेंगे.

भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयसअय्यर (उपकप्तान), रवींद्रजड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आयुष बडोनी.

न्यूजीलैंड की टीम

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लर्क, जैक फॉल्क्स, डेरिल मिचेल, काइल जैमीसन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), जेडन लेनॉक्स, माइकल रे. 

Click here to Read More
Previous Article
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 का शेड्यूल हुआ रिलीज, 10 टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर, जानें पूरी डिटेल्स
Next Article
टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक और विवाद, पाक मूल के अमेरिकी क्रिकेटर की घटिया हरकत, इंस्टाग्राम पोस्ट ने खड़ा किया बवाल

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment