Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

IND vs ENG: ‘हमने पूरी रणनीति बना ली है…’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर हैरी ब्रूक का बड़ा बयान

1 week ago

India vs England T20 Series: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को खेला जाएगा. इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने साफ कर दिया कि उनकी टीम वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी. हालांकि अभी तक यह तय नहीं है कि युवा बल्लेबाज को पहले मैच में डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं. आयरलैंड दौरे पर भी वह पूरी सीरीज में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए थे.

वैभव के लिए इंग्लैंड ने तैयार किया खास प्लान

मैच से पहले हैरी ब्रूक ने बताया कि इंग्लैंड की टीम ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर काफी तैयारी की है. उन्होंने कहा, “पर्दे के पीछे काफी काम किया गया है, ताकि हम यह समझ सकें कि उन्हें उनका सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने से कैसे रोका जाए.” ब्रूक ने संकेत दिए कि उनकी टीम वैभव के खेलने और नहीं खेलने, दोनों परिस्थितियों के लिए अपनी रणनीति तैयार रखे हुए है.

शानदार फॉर्म में हैं वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी इस समय बेहतरीन लय में चल रहे हैं. इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी खेली थी. वहीं आईपीएल 2026 में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा. राजस्थान रॉयल्स भले ही क्वालिफायर-2 से आगे नहीं बढ़ सकी, लेकिन वैभव ने पूरे सीजन में कई व्यक्तिगत पुरस्कार अपने नाम किए.

ओपनिंग कॉम्बिनेशन पर भी रहेगी नजर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीन अर्धशतक लगाने वाले संजू सैमसन आयरलैंड दौरे पर लय में नजर नहीं आए. पहले मैच में वह बड़ी पारी नहीं खेल सके, जबकि दूसरे मुकाबले में पहली ही गेंद पर गोल्डन डक का शिकार हो गए. दोनों बार उन्हें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय मूंद्रा ने आउट किया. ऐसे में इंग्लैंड पहले ही ओवरों में ल्यूक वुड या फिट होने की स्थिति में सैम करन का इस्तेमाल कर सकता है, ताकि संजू सैमसन पर दबाव बनाया जा सके. दूसरी ओर अभिषेक शर्मा का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा रहा है. हालांकि आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में वह भी गोल्डन डक पर आउट हुए थे. पहले मुकाबले में उन्होंने 20 गेंदों में 49 रन की तेज पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें- Cody Gakpo Viral Video: कोडी गाक्पो ने पहले दागा गोल फिर बच्चे की मौत को याद कर बीच मैच में फूट-फूटकर रोने लगे, फीफा का सबसे भुक पल देखिए

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने फिलहाल ओपनिंग जोड़ी को लेकर कोई संकेत नहीं दिए हैं. हालांकि माना जा रहा है कि इंग्लैंड दौरे के दौरान वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू लगभग तय है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें पहला मौका कब मिलता है.

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: टी20 में इंग्लैंड पर भारत का दबदबा, इंग्लिश धरती पर किस टीम का रिकॉर्ड बेहतर?

Click here to Read More
Previous Article
India Playing XI: वैभव सूर्यवंशी IN, संजू सैमसन OUT; IND vs ENG 1st T20 के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी प्लेइंग 11
Next Article
Shreyas Iyer Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी पर बयान दे बुरी तरह फंसे श्रेयस अय्यर, फैन्स ने खूब कोसा

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment