Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

IND vs AUS Live Streaming: कब, कहां देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग की हर डिटेल

8 months ago

IND vs AUS 1st T20 Match Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच आज बुधवार, 29 अक्टूबर को खेला जाएगा. ये मैच ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में होगा. टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ये टी20 सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया गई है. भारत इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से हार चुका है. इसके लिए भारतीय टीम चाहेगी कि वो कैनबरा में जीत के साथ शुरुआत करे.

कहां खेला जाएगा पहला टी20?

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS T20) के बीच पहला टी20 मैच कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का टॉस भारतीय समयानुसार 1 बजकर 15 मिनट पर होगा. वहीं मैच की शुरुआत टॉस के आधे घंटे बाद 1 बजकर 45 मिनट से होगी.

टीवी पर कहां देखें लाइव?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर लाइव दिखाया जाएगा. इसके साथ ही डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर भी ये मुकाबला लाइव देख सकते हैं.

किस OTT प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर होगी.

टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड 

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर.

टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड 

मिच मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, ट्रेविस हेड, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), जोश हेज़लवुड, मैथ्यू कुहनेमन, मिशेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा.

टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारत

भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. भारत इस समय टी20 वर्ल्ड चैंपियन है. टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 अपने नाम किया था. लेकिन उस समय टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे. अब सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभाले हुए हैं. भारत ने हाल ही में सूर्या की कप्तानी में टी20 एशिया कप 2025 का खिताब हासिल किया है.

यह भी पढ़ें

पहले टी20 में ऐसी हो सकती है भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

Click here to Read More
Previous Article
श्रेयस अय्यर की नहीं हुई कोई सर्जरी, BCCI सेक्रेटरी ने बताया कि आखिर सिडनी में कैसे हुआ इलाज?
Next Article
पाकिस्तान के इस क्रिकेटर ने कर दी बड़ी बगावत, PCB के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने से किया मना, जानिए वजह

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment