Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

IND vs AUS 4th T20 Highlights: 48 रनों से जीता भारत, ऑस्ट्रेलिया को 119 पर किया ढेर, टीम इंडिया ने सीरीज में बनाई 2-1 की अजेय बढ़त

6 months ago

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 क्वींसलैंड में खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 168 का लक्ष्य रखा था, जो ज्यादा बड़ा नहीं था. ऑस्ट्रेलिया को शुरुआत भी अच्छी मिली थी, लेकिन मिडिल आर्डर से भारतीय गेंदबाजों ने दबदबा बनाए रखा. अक्षर पटेल, शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लिए, वाशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट चटकाए. भारत ने 48 रनों से मैच जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है.

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मिशेल मार्श और मैथ्यू शॉर्ट ने अच्छी शुरुआत की थी, दोनों ने पहले विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी की. शॉर्ट 19 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए थे, उन्हें अक्षर पटेल ने आउट किया था. अक्षर ने ही जोश इंग्लिस (12) के रूप में दूसरा विकेट भी चटकाया.

शिवम दुबे ने लिया मिशेल मार्श का बड़ा विकेट

जब तक मिशेल मार्श क्रीज पर थे, ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में लग रहा था. मार्श ने 24 गेंदों में 30 रन बनाए, उन्हें शिवम दुबे ने आउट किया तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9.2 ओवरों में 70 रन था. इसके बाद तो ऑस्ट्रेलिया के बड़े खिलाड़ी सस्ते में आउट होते चले गए.

टिम डेविड (14) को शिवम दुबे ने आउट किया, अर्शदीप सिंह ने जोश फिलिप (10) को सस्ते में आउट किया. ग्लेन मैक्सवेल भी 2 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड किया. मार्कस स्टोइनिस (17) के विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया की उम्मीद ख़त्म ही हो गई थी. स्टोइनिस समेत वाशिंगटन सुंदर ने ऑस्ट्रेलिया के 3 बल्लेबाजों को आउट किया.

भारत ने बनाए 167 रन

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की, अभिषेक ने 21 गेंदों में 28 रन बनाए. तीसरे नंबर पर आए शिवम दुबे 22 रन ही बना पाए, सूर्यकुमार यादव फिर बड़ा स्कोर करने में असफल रहे. सूर्या ने 20 रन बनाए, इसके बाद तिलक वर्मा (5), जितेश शर्मा (3), वाशिंगटन सुंदर (12) अंत में अच्छा नहीं कर सके, हालांकि अक्षर पटेल ने 11 गेंदों में 21 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद की. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 167 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया के लिए नेथन एलिस और एडम जम्पा ने सर्वाधिक 3-3 विकेट लिए. जेवियर बार्टलेट और मार्कस स्टोइनिस को 1-1 विकेट मिला. हालांकि जम्पा थोड़े महंगे साबित हुए, उन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 45 रन दिए.

Click here to Read More
Previous Article
T20I में दर्ज हुईं सबसे बड़ी साझेदारियां, देखिए टॉप 5 की पूरी लिस्ट, नंबर 1 जोड़ी का नाम जानकर चौंक जाएंगे आप
Next Article
इस भारतीय खिलाड़ी को मिलेगा गोल्ड-प्लेटेड गेंद और बल्ला, टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर हुआ बड़ा ऐलान

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment