Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

ईरान वॉर के बीच नायरा ने पेट्रोल पर 5 रु. और डीजल पर बढ़ाए 3 रुपये, जानें शहरवार क्या है नए रेट्स

4 months ago

Petrol & Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट में भारी तनाव के बीच एक झटका देने वाली खबर सामने आई है. देश की बड़ी निजी ईंधन रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, जिससे आम लोगों पर महंगाई का दबाव और बढ़ने की आशंका है. 

शहरवार पेट्रोल की कीमतें इस प्रकार हैं- हैदराबाद में 107.46 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 105.41 रुपये, मुंबई में 103.54 रुपये, बेंगलुरु में 102.92 रुपये, भुवनेश्वर में 101.19 रुपये, चेन्नई में 100.80 रुपये, नोएडा में 95.16 रुपये और गुरुग्राम में 95.57 रुपये प्रति लीटर.

वहीं डीजल की कीमतों की बात करें तो हैदराबाद में 95.70 रुपये प्रति लीटर, भुवनेश्वर में 92.77 रुपये, चेन्नई में 92.39 रुपये, कोलकाता में 92.02 रुपये, बेंगलुरु में 90.99 रुपये, मुंबई में 90.03 रुपये, नोएडा में 88.31 रुपये और गुरुग्राम में 88.03 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

न्यारा एनर्जी (Nayara Energy) के देशभर में करीब 6,500 से ज्यादा पेट्रोल पंप (रिटेल आउटलेट) हैं. यह भारत में प्राइवेट सेक्टर की दूसरी सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी और रिटेल नेटवर्क कंपनी है.

बढ़ गया महंगाई का खतरा?

ईरान वॉर के बीच नायरा एनर्जी की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय पर की गई है, जब इससे पहले सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) से लेकर भारत पेट्रोलियम तक प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ा चुकी हैं. 

इसके साथ ही औद्योगिक डीजल के रेट्स में भी इजाफा किया गया है, जिससे इंडस्ट्री पर लागत का दबाव और बढ़ने की आशंका है. बढ़ी हुई कीमतों के बाद गुरुवार को हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में भी पेट्रोल 100 रुपये के पार बिक रहा है. ईरान वॉर के चलते स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के बंद होने से भारत समेत कई देशों के सामने ऊर्जा संकट गहरा गया है.

एलपीजी की भी किल्लत

ईंधन की कमी की खबरों के बीच देश के कई शहरों में लोग पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में नजर आ रहे हैं. वहीं, एलपीजी की किल्लत के कारण कमर्शियल गैस सप्लाई में कटौती की गई है, जिससे इस सेक्टर में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और गैस के लिए लंबी लाइनें देखी जा रही हैं.

अमेरिका के शांति प्रस्ताव को खारिज कर चुके तेहरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से भारत, पाकिस्तान और अन्य तीन देशों को गुजरने की अनुमति दे दी है. माना जा रहा है कि इस छूट से भारत को ऊर्जा संकट से निपटने में कुछ राहत मिल सकती है और आपूर्ति व्यवस्था को आंशिक रूप से स्थिर करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: खत्म होगा संकट? चीन जा रहे LPG टैंकर भारत के लिए रवाना, 8 साल में पहली बार ईरान से आ रही खेप

Click here to Read More
Previous Article
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानिए आज आपको इन्हें खरीदने के लिए कितना पैसा करना होगा खर्च
Next Article
यूएस से वॉर के बीच ईरान ने खोले 'मित्र देशों' के लिए हॉर्मुज के दरवाजे, भारत समेत इन 5 देशों के नाम

Related व्यापार Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment