Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

ईरान पर हमले में एंथ्रोपिक AI का इस्तेमाल:टारगेट पहचानने में मदद ली; वेनेजुएला के राष्ट्रपति को पकड़ने में भी इसी टूल का रोल था

2 months ago

अमेरिका ने ईरान पर किए गए हवाई हमले में उसी AI कंपनी एन्थ्रोपिक के टूल्स का इस्तेमाल किया है, जिस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सरकारी बैन लगाया था। अमेरिकी मीडिया हाउस द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने पुष्टि की है। मिडल ईस्ट में अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) समेत दुनिया भर के कमांड एन्थ्रोपिक के 'क्लॉड' एआई टूल का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, सेंटकॉम ने ईरान के खिलाफ चल रहे मौजूदा ऑपरेशन में इस्तेमाल हो रहे सिस्टम्स पर कमेंट करने से इनकार कर दिया। टारगेट पहचानने के लिए इस्तेमाल हुआ क्लॉड AI जानकारों का कहना है कि बैन के बावजूद कमांड इस टूल का इस्तेमाल इंटेलिजेंस असेसमेंट, टारगेट की पहचान और युद्ध के हालातों को समझने (सिमुलेशन) के लिए कर रही है। इससे पता चलता है कि सैन्य ऑपरेशन्स में ये एआई टूल्स कितनी गहराई तक शामिल हो चुके हैं। रक्षा विभाग ने कंपनी को बताया सुरक्षा के लिए खतरा पेंटागन में AI मॉडल्स के इस्तेमाल को लेकर सरकार और एन्थ्रोपिक के बीच महीनों से विवाद चल रहा है। ट्रम्प ने शुक्रवार को ही सरकारी एजेंसियों को कंपनी के साथ काम बंद करने का आदेश दिया था और रक्षा विभाग ने इसे सुरक्षा के लिए खतरा और अपनी सप्लाई चेन के लिए जोखिम बताया था। कंपनी बोली- AI से जान लेना गलत यह विवाद तब बढ़ा जब एन्थ्रोपिक ने अमेरिकी रक्षा विभाग को 'बिना किसी शर्त' के अपने टूल का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी। इस वजह से उसका कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर दिया रक्षा विभाग चाहता था कि एक बार कॉन्ट्रैक्ट होने के बाद वे इस टूल को 'सभी कानूनी स्थितियों' में इस्तेमाल कर सकें। इसमें खुफिया जानकारी जुटाने से लेकर हमले के टारगेट तय करना शामिल है। यानी, सेना एआई को एक 'हथियार' की तरह इस्तेमाल करना चाहती है। लेकिन एन्थ्रोपिक 'सेफ एआई' पर जोर देती है। उसने अपने कॉन्ट्रैक्ट में यह शर्त रखने की कोशिश की कि उसके AI टूल का इस्तेमाल घातक सैन्य ऑपरेशन्स या सीधे तौर पर युद्ध में जान लेने के लिए न हो। मस्क की xAI और ओपन एआई से समझौता ट्रम्प प्रशासन ने कहा है कि सेना से इस तकनीक को पूरी तरह हटाने में कम से कम 6 महीने का समय लगेगा। यह प्रक्रिया काफी जटिल है क्योंकि डेटा-माइनिंग फर्म पालान्टिर जैसे पार्टनर्स भी इसी तकनीक के जरिए सैन्य डेटा प्रोसेस करते हैं। विकल्प के तौर पर पेंटागन ने अब इलॉन मस्क की कंपनी xAI और OpenAI के साथ क्लासिफाइड सेटिंग्स में काम करने के लिए समझौते किए हैं। वेनेजुएला ऑपरेशन में भी हुआ था क्लॉड का इस्तेमाल क्लॉड AI का इस्तेमाल वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने जैसे बड़े सैन्य ऑपरेशन्स में भी हुआ है। यह पहली बार था जब एआई का इस्तेमाल इतने बड़े और गुप्त ऑपरेशन में किया गया था। 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई थी। क्या है एनट्रॉपिक का 'क्लॉड' AI? क्लॉड एक एडवांस AI चैटबॉट है, जो टेक्स्ट जनरेशन, डेटा एनालिसिस और कोडिंग जैसे कामों में माहिर है। इसे ओपन AI के पूर्व एग्जीक्यूटिव्स ने 2021 में शुरू किया था। हाल ही में एक फंडिंग राउंड के बाद एंथ्रोपिक की वैल्यूएशन 380 बिलियन डॉलर यानी, करीब 34 लाख करोड़ रुपए हो गई है। नॉलेज पार्ट: युद्ध में कैसे मदद करता है AI? मिलिट्री ऑपरेशंस में AI का इस्तेमाल मुख्य रूप से इन कामों के लिए किया जाता है:
Click here to Read More
Previous Article
महिंद्रा XEV 9e सिनेलक्स एडिशन लॉन्च, कीमत ₹29.35 लाख:फुल चार्ज पर 500km की रेंज और 3 स्क्रीन वाला केबिन; सेफ्टी के लिए ADAS फीचर्स
Next Article
रैपर बादशाह पर FIR, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित:हरियाणा पुलिस बोली- लुक आउट सर्कुलर जारी होगा; सिंगर बोले- बेटा समझकर माफ कर दो

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment