Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

ICC ने जारी की महिला वनडे रैंकिंग, स्मृति मंधाना का जलवा, देखिए कौन किस स्थान पर

6 months ago

ICC Women's ODI Batting Ranking: भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने मंगलवार यानी 16 दिसंबर, 2025 को आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है और दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वाड्ट को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बन गई हैं. इस हफ्ते स्मृति मंधाना की रेटिंग पॉइंट 811 पर बरकरार रही, जबकि वोल्वार्ड्ट की रेटिंग 814 से घटकर 806 हो गई है. इसके चलते मंधाना वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले नंबर की बल्लेबाज बन गई हैं. वहीं, इस टॉप-10 रैंकिंग में पहले 2 स्थान के अलावा कोई भी बदलाव नहीं हुआ है.

ICC महिला वनडे रैंकिंग में टॉप-10 में कौन?

स्मृति मंधाना और लौरा वोल्वार्ड्ट के पहले और दूसरे नंबर के बाद, एशले गार्डनर और नैट साइवर-ब्रंट क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर हैं. पांचवें नंबर पर बेथ मूनी काबिज हैं, तो एलिसा हीली छठे नंबर पर मौजूद हैं. सोफी डिवाइन और एलिस पैरी संयुक्त रूप से सातवें नंबर पर हैं और नवें नंबर पर हैली मैथ्यूज काबिज हैं. वहीं, जेमिमा रोड्रिगेज दसवें नंबर पर हैं और महिला वनडे रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं.

सुने लूस ने 5 पायदान की लगाई छलांग

ताजा जारी आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड की कई खिलाड़ियों को भी बड़ा फायदा मिला है. दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के बीच ईस्ट लंदन में खेले गए सीरीज के पहले वनडे मुकाबले को दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 7 विकटों से अपने नाम किया. आयरलैंड की 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रोटियाज टीम ने सिर्फ 37 ओवर में जीत दर्ज की. इस मुकाबले में सुने लूस और मियाने स्मिट ने अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. सुने लूस के शानदार प्रदर्शन के चलते वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांच स्थान का फायदा हुआ और वो 31वें नंबर पर पहुंच गई हैं.

वहीं दूसरी ओर, इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट सिर्फ 31 रन ही बना सकीं, जिसका असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा और वो पहले नंबर से खिसक कर दूसरे पायदान पर आ गई हैं.

Click here to Read More
Previous Article
IPL 2026: 'वक्त बदल गया', दीपक चाहर ने राहुल चाहर और कार्तिक शर्मा को सीएसके में शामिल होने पर दी बधाई
Next Article
'सूर्यकुमार अकेले पांचों मैच...', शिवम दुबे ने टी-20 सीरीज को लेकर दिया बड़ा बयान

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment