Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Honor और Realme के बाद अब Vivo की बारी, जल्दी लॉन्च करेगी 10,000mAh की बैटरी वाला फोन

5 months ago

इन दिनों 7,000mAh, 7,300mAh और 8,000mAh की बैटरी वाले कई फोन मार्केट में मौजूद हैं, लेकिन जल्द ही इनके दिन जाते दिख रहे हैं. दरअसल, अब कंपनियां और बड़े बैटरी पैक वाले फोन लाने में जुट गई हैं. Realme और Honor 10,000mAh के बैटरी पैक वाले फोन लॉन्च कर चुकी हैं और अब वीवो में इस लिस्ट भी शामिल होने को तैयार है. रिपोर्ट्स की मानें तो वीवो इन दिनों 10000mAh की सिलिकॉन बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग कर रही है और अगले कुछ महीनों में इसे लॉन्च किया जा सकता है.

10000mAh से भी ज्यादा होगी वीवो के फोन की बैटरी कैपेसिटी

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, वीवो के फोन की बड़ी बैटरी की रेटेड कैपेसिटी 10,000mAh होगी, लेकिन असल मायनो में यह 11,000-12,000mAh की बैटरी होगी. लीक के अनुसार, वीवो इस समय 4.53V सिंगल-सेल सिलिकॉन बैटरी की टेस्टिंग कर रही है. बता दें कि सिलिकॉन बैटरी में ग्रेफाइट बैटरी की तुलना में अधिक एनर्जी स्टोर हो सकती है. इससे फोन का आकार बढ़ाए बिना उसमें ज्यादा कैपेसिटी वाला बैटरी पैक दिया जा सकता है. 

 Realme और Honor भी कर चुकी धमाका

पिछले साल के अंतर में सबसे पहले Honor ने 10,000mAh की कैपेसिटी का आंकड़ा पार किया था. इसके बाद रियलमी ने भी जनवरी में 10,000mAh की बैटरी वाला फोन लॉन्च कर दिया. दूसरी कंपनियां भी बड़ी बैटरी वाले फोन तैयार करने में जुटी हुई हैं और माना जा रहा है कि इस साल कई ऐसे फोन देखने को मिल सकते हैं. Realme ने तो 15,000mAh की कैपेसिटी वाले फोन की भी झलक दिखा दी है. बता दें कि सिलिकॉन-कार्बन बैटरी आने से फोन की कैपेसिटी बढ़ गई है, लेकिन हीट मैनेजमेंट, चार्जिंग बिहेवियर और ड्यूरैबिलिटी को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं और इसके चलते ऐप्पल और सैमसंग सिलिकॉन बैटरी यूज नहीं कर रही हैं.

ये भी पढ़ें-

गेमिंग या स्ट्रीमिंग के कारण नहीं, इस वजह से सबसे जल्दी डिस्चार्ज होती है फोन की बैटरी, जानकर हो जाएंगे हैरान

Click here to Read More
Previous Article
गर्मी से पहले बड़ा धमाका! LG, Voltas, Daikin और Lloyd के AC पर तगड़ा डिस्काउंट, अभी अपग्रेड नहीं किया तो पछताएंगे
Next Article
एक्टर विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की हल्दी की रस्म हुई:म्यूजिक पार्टी में साथ में डांस किया, शादी में शामिल होने 'एनिमल' के डायरेक्टर पहुंचे

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment