Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Height Increase Exercises: रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट

2 months ago

Exercises That Help Increase Height Naturally: कई लोग चाहते हैं कि उनकी हाइट थोड़ी और बढ़ जाए. हालांकि किसी व्यक्ति की लंबाई काफी हद तक जेनेटिक्स पर निर्भर करती है, लेकिन सही एक्सरसाइज और अच्छी लाइफस्टाइल अपनाकर आप अपनी हाइट की पूरी क्षमता तक जरूर पहुंच सकते हैं. जिम या फिजिकल एक्टिविटी से हड्डियों की लंबाई सीधे नहीं बढ़ती, लेकिन इससे शरीर का पोस्चर बेहतर होता है, रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और शरीर ज्यादा सीधा व संतुलित दिखाई देता है. इससे व्यक्ति पहले से लंबा और कॉन्फिडेंट महसूस कर सकता है.

क्या जिम करने से हाइट बढ़ती है?

यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है कि क्या जिम करने से हाइट बढ़ सकती है. एक्सपर्ट के अनुसार जिम एक्सरसाइज हड्डियों की लंबाई नहीं बढ़ाती, लेकिन यह रीढ़ की हड्डी को स्ट्रेच करने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर के पोस्चर को बेहतर करने में मदद करती है. नियमित एक्सरसाइज करने से ग्रोथ हार्मोन भी सक्रिय होते हैं, जो बढ़ते बच्चों और युवाओं के लिए फायदेमंद हो सकते हैं.

हाइट बढ़ाने में मदद करने वाली एक्सरसाइज

Multifit की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ ऐसे एक्सरसाइज हैं, जिनसे आपकी हाइट को बढ़ने में मदद मिलती है. इसमें- 

हैंगिंग एक्सरसाइज

बार पर लटकना रीढ़ की हड्डी को स्ट्रेच करने में मदद करता है. इससे स्पाइन पर पड़ने वाला दबाव कम होता है. रोजाना 20–30 सेकंड तक 3 से 5 बार बार पर लटकने की कोशिश करें.

कोबरा स्ट्रेच

यह योगासन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है. इस पोजिशन को 15–20 सेकंड तक होल्ड करें और इसे तीन बार दोहराएं.

पेल्विक टिल्ट

पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ लें और पैरों को जमीन पर रखें. इसके बाद धीरे-धीरे कमर को ऊपर उठाएं और कुछ सेकंड रुककर वापस नीचे लाएं. यह एक्सरसाइज लोअर बैक को मजबूत बनाती है और पोस्चर सुधारने में मदद करती है.

रस्सी कूदना

रस्सी कूदना पूरे शरीर के लिए अच्छा व्यायाम माना जाता है. यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और शरीर को एक्टिव रखता है. शुरुआत में रोज 5–10 मिनट तक स्किपिंग करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं.

इसे भी पढ़ें- Cervical Cancer In India: हर 8 मिनट में एक जान! साइलेंट किलर है सर्वाइकल कैंसर, डॉक्टर से जानें इसे रोकने के 5 कारगर तरीके

स्विमिंग

तैराकी एक ऐसा व्यायाम है जिसमें पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग होती है. इससे शरीर की लचक बढ़ती है और रीढ़ की हड्डी को भी फायदा मिलता है.

कुछ जरूरी बातें ध्यान रखें

  • एक्सरसाइज नियमित रूप से करें, तभी बेहतर परिणाम मिलते हैं.
  • शरीर के पोस्चर को सुधारने वाली एक्सरसाइज पर ध्यान दें.
  • रोजाना स्ट्रेचिंग करने से शरीर लचीला रहता है.
  • पर्याप्त पानी पीना और संतुलित आहार लेना भी जरूरी है.

इसे भी पढ़ें- Causes Of Body Pain: बिना मेहनत किए भी सुबह उठते ही होता है बदन दर्द? ये हैं इसके छिपे हुए कारण

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Click here to Read More
Previous Article
Ramadan 2026 Special: रमजान में बीमार पड़ने पर दवा लेना सही या गलत, क्या इससे रोजा टूट जाएगा?
Next Article
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?

Related जीवन शैली Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment