Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Heel Pain Is A Big Problem: सुबह उठते ही एड़ियों में होता है तेज दर्द, जानें यह किस बीमारी का संकेत?

2 months ago

HEEL Pain Is A Big Problem: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि सुबह बिस्तर से नीचे पैर रखते ही एड़ी में सुई चुभने जैसा तेज दर्द होता है? सुबह के कुछ कदम चलना आपके लिए एक सजा जैसा बन जाता है?  तो इसे मामूली थकान या कमजोरी समझकर भूलने की गलती बिल्कुल न करें. यह आपके शरीर में हो रही एक खास बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकता है, जिसे मेडिकल साइंस में प्लांटर फैशियटिस कहा जाता है. आइए समझते हैं इस बीमारी के बारे में और इससे बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं.

क्यों होता है सुबह-सुबह एड़ियों में दर्द?

हमारे पैर के तलवे में एड़ी की हड्डी से लेकर उंगलियों तक एक मोटी और मजबूत टिशू की पट्टी होती है, जिसे प्लांटर फैशिया कहते हैं. यह पट्टी चलते या दौड़ते समय हमारे पैरों को झटके से बचाती है.

जब इस पट्टी पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है, तो इसमें छोटे-छोटे बारीक कट लग जाते हैं और सूजन आ जाती है. रात को सोते समय हमारे पैर आराम की मुद्रा में होते हैं, जिससे यह टिशू सिकुड़ जाता है. जैसे ही सुबह उठकर आप पहला कदम जमीन पर रखते हैं, यह सिकुड़ा हुआ टिशू अचानक से दोबारा खिंच जाता है और आपको बहुत तेज दर्द का अहसास होता है.

किस वजह से होती है यह बीमारी?

  • शरीर का बढ़ा हुआ मोटापा एड़ियों पर सीधा और बहुत ज्यादा दबाव डालता है.
  • बहुत पतले या बिना आर्च सपोर्ट वाले चप्पल-जूते पहनने से भी तलवों को नुकसान पहुंचता है.
  • यदि आपका काम ऐसा है जिसमें आपको घंटों लगातार खड़े रहना पड़ता है, तो भी आपको यह दिक्कत हो सकती है.
  •  शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने, हड्डियों के कमजोर होने या विटामिन डी की कमी से भी एड़ियों में दर्द बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें: Tips for Comfortable Sleep: रात को नहीं आ रही नींद, करें ये काम और चैन से सो जाएं

यह घरेलू उपाय जिनसे मिल सकता है राहत

  •  दिन में 2 से 3 बार अपनी एड़ी पर 15 मिनट के लिए बर्फ से सिकाई करें, इससे सूजन कम होगी.
  • बिस्तर से उठने से पहले अपने पैरों और उंगलियों को आगे-पीछे स्ट्रेच करें ताकि पैर एकाएक न खिंचे.
  • हमेशा मोटे कुशन वाले और आरामदायक फुटवियर पहनें. घर के अंदर भी नंगे पैर चलने से बचें.
  •  यदि यह दर्द लगातार कई दिनों तक बना रहे और चलने-फिरने में ज्यादा दिक्कत होने लगे, तो तुरंत किसी आर्थोपेडिक डॉक्टर से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: Heatwave Health Risks: हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर

Click here to Read More
Previous Article
क्या खराब ओरल हेल्थ बन रही मां बनने में दिक्कत? फर्टिलिटी को लेकर नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा
Next Article
Short Height Fashion Tips: हाइट कम है तो तुरंत छोड़ दें ऐसे कपड़े पहनना, इस तरीके से दिखेंगे लंबे

Related जीवन शैली Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //