Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

हिसार की लेडी टीचर KBC में:हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब देती दिखेंगी, एक हजार लोगों में से सिलेक्ट हुईं

1 year ago

34

0

हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली टीना शर्मा टीवी के चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में नजर आएंगी। वह हॉट सीट पर बैठकर शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब देंगी। उनका यह एपिसोड टीवी पर 21 अक्टूबर रात 9 बजे प्रसारित होगा। टीना एक हजार लोगों में से सिलेक्ट हुई हैं। वह मूल रूप से हिसार के उकलाना मंडी की रहने वाली हैं, लेकिन करीब 3 महीने पहले उनकी पंजाब के कपूरथला निवासी गौरव शर्मा के साथ शादी हो गई। इसके बाद वह अपने आईटी कंपनी के मालिक पति के साथ दिल्ली में रहती हैं। टीना के परिवार के साथ 2 PHOTOS... पति ने बताई सिलेक्शन की कहानी टीना शर्मा बोलीं- कौन बनेगा करोड़पति में खेलना सपना था वहीं, टीना शर्मा ने बताया कि उनका सपना था कि वह कभी “कौन बनेगा करोड़पति” के मंच पर पहुंचें और महानायक अमिताभ बच्चन से आमने-सामने बैठकर बातचीत करें। वह बचपन से ही KBC देखती थीं। इसलिए, उन्होंने शो में जाने का मन बनाया। टीना का कहना है कि उन्होंने शो में जाने के लिए पहली बार ऑनलाइन अप्लाई किया था और पहली ही बार में उन्हें हॉट शीट तक जाने का मौका मिल गया। हालांकि, टीना ने अभी यह नहीं बताया कि उन्होंने शो में कितनी रकम जीती? टीना की सफलता की खबर से उकलाना क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके परिजन और रिश्तेदार एपिसोड के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
Click here to Read More
Previous Article
दिवाली पर ₹50,000 के बजट में खरीदें 5 स्मार्टफोन:इसमें एपल, गूगल, सैमसंग के फोन शामिल; AI फीचर्स के साथ 64MP कैमरा, 5800mAh की बैटरी
Next Article
पंजाबी सिंगर बाबू सिंह मान की पत्नी का निधन:आज फरीदकोट में हाेगा अंतिम संस्कार; सिंगर हरभजन सिंह की चाची थीं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment