Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    newshunt
    newshunt

    हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नए गाने पर डांस,VIDEO:‘हरियाणा में रौला’ पर किए स्टेप, 15 दिन में 6 गाने रिलीज, 2026 में आएगी बायोपिक

    2 months ago

    हरियाणवी लोक कलाकार और डांसर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में है। सपना ने ये सुर्खियां किसी नए तरीके से नहीं, बल्कि अपने पुराने अंदाज में बटोरी है। दरअसल, सपना चौधरी ने काफी समय बाद डांस की प्रस्तुति दी है। हालांकि, ये प्रस्तुति उन्होंने कही लाइव स्टेज परफॉर्मेंस पर नहीं दी। बल्कि उन्होंने हरियाणा वेशभूषा में तैयार होकर हरियाणवीं गाने ‘हरियाणा में रौला’ पर घर पर ही डांस करके दी है। इसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट की है। इसे देख कर फैंस अपने-अपने तरीकों से सपना के इस डांस की सरहाना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सपना की लोकप्रियता दिनों-दिन तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि सपना की फैन फॉलोइंग अब सिर्फ हरियाणा तक सीमित नहीं रही। पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में भी उनके स्टेज शो का क्रेज देखते ही बनता है। वे अपने डांस मूव्ज, एक्सप्रेशन और दमदार परफॉर्मेंस की वजह से देशभर में फैंस की पसंदीदा स्टेज परफॉर्मर मानी जाती हैं। सपना चौधरी के 15 दिन में 6 गाने रिलीज... मां के निधन के बाद टूट चुकी थीं सपना इसी साल 30 सितंबर को सपना की मां नीलम चौधरी का निधन हुआ। वे लंबे समय से पीलिया की बीमारी से जूझ रही थीं और दिल्ली के द्वारका स्थित निजी अस्पताल में भर्ती थीं। इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ने पर देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। अगले दिन उनका अंतिम संस्कार नजफगढ़ स्थित श्मशान घाट में किया गया था। इसमें सपना, उनके पति वीर साहू और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए थे। मां की मौत के बाद सपना भावनात्मक रूप से बहुत टूट गई थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल फोटो ब्लैक कर दी थी, ताकि लोग उनके दुख का अंदाजा लगा सकें। सपना की मौत की अफवाह से घबराए थे फैंस करीब 3 साल पहले सोशल मीडिया पर सपना की मौत की झूठी अफवाह फैलाई गई थी। कहा गया कि सिरसा में एक सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। इस अफवाह की वजह से उनके परिवार वाले और फैंस घबरा गए थे। लगातार फोन और संदेश आने से उनके घर में हड़कंप का माहौल बन गया था। एक इंटरव्यू में सपना ने कहा था कि इस तरह की अफवाहें कलाकारों के लिए सबसे अधिक परेशान करने वाली होती हैं, क्योंकि इससे परिवार मानसिक रूप से टूट जाता है। उन्होंने बताया कि इस प्रोफेशन में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन मौत जैसी अफवाहें बेहद असंवेदनशील होती हैं। 24 जनवरी 2020 को की थी गुपचुप शादी सपना निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चा में रही हैं। उन्होंने 24 जनवरी 2020 को हरियाणवी सिंगर वीर साहू से मंदिर में गुपचुप शादी की थी। बाद में वीर ने फेसबुक पर वीडियो जारी करके शादी की जानकारी दी और बताया कि सपना एक बेटे की मां बन चुकी हैं। परिवार में एक मौत की वजह से वे खुशियां सार्वजनिक तौर पर नहीं मना पाए थे। गर्भवती होने को लेकर ट्रोल किए जाने पर सपना ने कहा था कि किसी के निजी जीवन में दखल देना गलत है और लोगों को उनके फैसलों का सम्मान करना चाहिए। छत्तीसगढ़ में शो के बाद बवाल, जान को खतरा एक महीने पहले छत्तीसगढ़ के कोरबा में सपना चौधरी के शो के बाद हंगामा हो गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सपना होटल में आराम कर रही थीं। तभी नशे में धुत 4 युवकों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, गाली-गलौज की और गोली मारने की धमकी तक दे डाली। आरोपियों ने सपना की टीम के साथ मारपीट भी की। होटल मालिक की मदद से सपना और उनकी टीम को सुरक्षित निकाला गया। इस घटना की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। -------------------- ये खबर भी पढ़ें.... डांस करने पर लोग बोले- हरियाणा को बदनाम करेगी:प्रोग्राम देखने 13 लाख लोग जुटे, कभी सुसाइड की कोशिश की; अब सपना पर बनी फिल्म सिर पर छत बनी रहे, पेट भर जाए इस मजबूरी में सपना ने बहुत कम उम्र में स्टेज को अपना करियर बना लिया। डांस, बेबाकपन और साहस के दम पर पहले हरियाणा में उम्र और लिंग से परे हर किसी की जुबान पर छाईं और वहां से देश के कोने-कोने तक पहुंचीं। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read More
    Previous Article
    ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 में शंकर महादेवन ने दी परफॉर्मेंस:मंच पर देशभक्ति में डूबे दिखे शाहरुख-रणवीर और महाराष्ट्र CM देवेंद्र फणडवीस; नीता अंबानी भी पहुंचीं
    Next Article
    जोधपुरी सूट में रॉयल वेडिंग में पहुंचे ट्रम्प के बेटे:हाथी पर नाचा दूल्हा, नोरा और माधुरी दीक्षित की धमाकेदार परफॉर्मेंस; PHOTOS में शाही शादी

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment