Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

हरियाणा के कर्नल की पत्नी से मिले एक्टर वरुण धवन:बॉर्डर-2 में होशियार सिंह का रोल कर रहे, रिलीज होने से पहले आशीर्वाद लिया

6 months ago

फिल्म बॉर्डर-2 में परमवीर चक्र से सम्मानित हरियाणा के सोनीपत के दिवंगत कर्नल होशियार सिंह की भूमिका निभा रहे बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने कर्नल की पत्नी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान वरुण ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया और दोनों ने फिल्म के बारे में बातचीत की। वरुण फिल्म बॉर्डर-2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में वह कर्नल होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में पराक्रम दिखाया। इसके लिए उन्हें परमवीर चक्र (पीवीसी) से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कर्नल होशियार सिंह दहिया की पत्नी धन्नो देवी वरुण को आशीर्वाद देती और मुस्कुराते हुए उनकी तारीफ करती नजर आ रही हैं। धन्नो देवी को इस इवेंट में विशेष रूप से बुलाया गया था। उन्होंने कहा, "तुमने बहुत बढ़िया किया है। बहुत बढ़िया, शाबाश! फिल्म बहुत अच्छी चलेगी।" वरुण झुके और धन्यवाद कहा। 22 सेकेंड के इस वीडियो में वरुण धवन हाथ जोड़कर खड़े नजर आए। यह वीडियो 10 जनवरी को वरुण ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लगाया था। हालांकि, यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी। बॉर्डर-2 गणतंत्र दिवस से पहले 23 जनवरी को रिलीज होगी। सोनीपत के कर्नल दहिया का जीवन...
Click here to Read More
Previous Article
फिल्म हक देखकर यामी गौतम की फैन हुईं आलिया भट्ट:फोन कर दी बधाई और इंस्टाग्राम स्टोरी में एक्ट्रेस की एक्टिंग की तारीफ की
Next Article
इंडियन आइडल-3 के विनर प्रशांत तमांग का निधन:कार्डियक अरेस्ट आया, पाताललोक सीरीज में दिखे थे, सलमान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में काम किया

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment