Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

हरियाणा CM का धुरंधर के सॉन्ग पर AI वीडियो:एक्टर अक्षय खन्ना की तरह एंट्री करते, नाचते दिखाया, लिखा- हांसी जिला बनाने पर हमारे मुख्यमंत्री

6 months ago

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंगलवार (16 दिसंबर) को हांसी को प्रदेश का 23वां जिला बनाने की घोषणा की। इसके बाद से ही मुख्यमंत्री सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अब नायब सिंह सैनी का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में नायब सैनी को हाल ही में रिलीज हुई अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की मूवी धुरंधर के हिट सॉन्ग Fa9la (खुश फस्ला) पर एंट्री करते हुए दिखाया गया है। सैनी को अक्षय खन्ना की तरह काले रंगा का कोट पहने दिखाया। साथ ही उन्हें अक्षय खन्ना की तरह नाचते हुए भी दिखाया गया। इसी वीडियो के ऊपर लिखा है- "हांसी को जिला घोषित करने के बाद हमारे नायाब मुख्यमंत्री।" इस वीडियो को फेसबुक पर देसा मैं देस हरियाणा नाम के पेज पर शेयर किया गया है। हांसी जिले में 2 विधानसभाएं हरियाणा में 9 साल बाद हांसी को 23वां जिला बनाया गया है। करीब 14 साल पुरानी इस मांग को मुख्यमंत्री ने हांसी की विकास रैली में घोषणा करके पूरा किया, जिसके बाद लोगों ने तालियां बजाईं। इससे पहले, चरखी दादरी को 2016 में जिला बनाया गया था। हांसी को जिला बनाने का नोटिफिकेशन भी एक हफ्ते के अंदर जारी हो जाएगा। सरकार ने हांसी जिले का नक्शा जारी कर दिया है। हांसी जिले में नारनौंद और हांसी विधानसभा सीटें शामिल होंगी। तीन तहसील- हांसी, नारनौंद व बास होगी। खेड़ी चोपड़ा उपतहसील भी नए जिले का हिस्सा होगी। हांसी जिले में 97 राजस्व गांव और 110 पंचायतें शामिल रहेंगी। सरकार की तरफ से जारी किया गया मैप हिसार से 25 किलोमीटर दूर संभवतः हांसी पहला ऐसा जिला है जिसकी दूसरे जिले से दूरी महज 25 किमी है। दूरी के मामले में चरखी दादरी दूसरे स्थान पर है, जिसकी भिवानी से दूरी करीब 27 किमी है। इसी तरह, हांसी तीसरा ऐसा जिला होगा जहां केवल दो विधानसभा सीटें होंगी, जिनमें हांसी और नारनौंद शामिल हैं। चरखी दादरी में दादरी और बाढ़डा विधानसभाएं हैं। वहीं पंचकूला में पंचकूला और कालका विधानसभाएं आती हैं। अब तक हिसार विधानसभा सीटों के मामले में पहले नंबर पर था, जहां 7 विधानसभा सीटें थीं। विभाजन के बाद हिसार में 5 सीटें रह जाएंगी, जिनमें आदमपुर, उकलाना, बरवाला, हिसार और नलवा शामिल हैं। हांसी को जिला बनाने की घोषणा के बाद स्थानीय विधायक विनोद भयाना ने समर्थकों के संग डांस किया। आबादी में 22वें नंबर पर होगा हांसी अगर हांसी को पुलिस जिला मानकर आबादी से तुलना करें तो हांसी की आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार 5,40,994 होगी। वहीं इससे कम चरखी दादरी की जनसंख्या 502,276 है। वहीं तीसरा सबसे कम जनसंख्या वाला जिला पंचकूला है। यहां आबादी 5,58,879 लाख है। हांसी जिले का एरिया 1272 वर्ग किमी होगा। जिला बनने के लिए कम से कम 800 वर्ग किमी एरिया का होना जरूरी है। हिसार DC को मिल सकता है चार्ज हांसी के जिला बनने के बाद कई चीजें बदल जाएंगी। हांसी के लोगों को अब प्रशासनिक कामों और DC से मिलने के लिए हिसार नहीं आना होगा। हांसी में ही DC बैठेंगे। संभवत इसके लिए सबसे पहले हिसार डीसी को ही हांसी का अतिरिक्त चार्ज दिया जा सकता है। इसके साथ ही मुकदमों की पैरवी के लिए हिसार जिला कोर्ट भी नहीं आना पड़ेगा। हांसी में जिला एवं सत्र न्यायालय का गठन होगा। जिला न्यायाधीश भी बैठेंगे। इसके अलावा हांसी के जिला बनने से इलाके का विकास तेजी से हो सकेगा। सरकार जिले के विकास के लिए नई योजनाएं लाएगी, जिससे लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और जीवन स्तर में सुधार होगा। हरियाणा बनने के बाद यूं बंटता गया हिसार....
Click here to Read More
Previous Article
अमाल मलिक ने तान्या मित्तल से मांगी माफी:फैंस से कहा- मुझे उनके साथ लिंकअप न करें, इससे उनकी इमेज खराब हो सकती है
Next Article
विराट-अनुष्का ने गुरु दीक्षा वाली कंठी पहनी:संत प्रेमानंद बोले- हमने आपका हाथ पकड़ लिया; VIDEO में महाराज से दीक्षा लेने के नियम

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment