Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

हीरोइन से ऋतिक रोशन की फीस कम थी:फिल्म फ्लॉप होती तो बिक जाता प्रोड्यूसर का घर, एक्टर को मिलते सिर्फ एक लाख रुपए

7 months ago

साल 2000 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘मिशन कश्मीर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था, लेकिन इसके पीछे की कहानी बेहद दिलचस्प है। इस फिल्म के निर्देशक और प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा ने खुद कबूल किया था कि अगर यह मूवी फ्लॉप होती, तो उनका घर बिक जाता। असल में, उनकी पिछली फिल्म ‘करीब’ बुरी तरह असफल रही थी, जिससे वे 1 करोड़ रुपए के कर्ज में थे। ऐसे में ‘मिशन कश्मीर’ उनके करियर की सबसे बड़ी बाज़ी थी। ऋतिक की फीस प्रीति जिंटा से भी कम थी सुकेतु मेहता की किताब ‘मैक्सिमम सिटी’ (2004) के मुताबिक, फिल्म के कॉन्ट्रैक्ट में बड़े दिलचस्प नियम रखे गए थे। ऋतिक रोशन की फीस 11 लाख तय की गई थी, लेकिन फ्लॉप होने पर उन्हें केवल 1 लाख रुपए मिलते। फिल्म हिट होने पर 10 लाख रुपए बोनस जोड़ने का वादा किया गया था।वहीं, प्रीति जिंटा को 15 लाख रुपए का भुगतान तय हुआ था, जो सफलता पर 10 लाख बढ़ सकता था और असफलता पर सिर्फ 1 लाख रह जाता। संजय दत्त का कॉन्ट्रैक्ट इससे भी ज्यादा जोखिम भरा था। उन्हें 25 लाख रुपए तभी मिलते जब फिल्म लागत निकाल लेती, और अगर फ्लॉप होती, तो उन्हें एक पैसा भी नहीं मिलता। सफलता पर उन्हें अतिरिक्त 25 लाख रुपए बोनस के तौर पर मिलना था। शाहरुख और अमिताभ करने वाले थे रोल फिल्म में अल्ताफ का किरदार पहले शाहरुख खान और इनायत खान की भूमिका अमिताभ बच्चन को ऑफर की गई थी। लेकिन दोनों ने ‘मोहब्बतें’ साइन करने के कारण ये फिल्म छोड़ दी। इसके बाद विधु विनोद चोपड़ा ने ऋतिक रोशन और संजय दत्त को कास्ट किया। 'कहो ना प्यार है’ ने पलट दिए समीकरण शूटिंग के दौरान ही ऋतिक की डेब्यू फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ रिलीज हुई और सुपरहिट साबित हुई। रातोंरात उनकी स्टार वैल्यू बढ़ गई। इसके बाद ‘मिशन कश्मीर’ के कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव किए गए, क्योंकि अब ऋतिक के नाम से फिल्म को बड़ा मुनाफा मिलने की उम्मीद थी। 37 करोड़ का बिजनेस कर निकाला कर्ज बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिशन कश्मीर’ ने दुनियाभर में करीब 37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इससे न सिर्फ फिल्म हिट साबित हुई, बल्कि विधु विनोद चोपड़ा का कर्ज भी उतर गया।
Click here to Read More
Previous Article
सतीश शाह के प्रेयर मीट में सोनू निगम हुए इमोशनल:एक्टर की पत्नी के सामने गाया गाना, साराभाई वर्सेज साराभाई का टाइटल ट्रैक भी गुनगुनाया गया
Next Article
सतीश शाह को अंतिम श्रद्धांजलि, जुहू में भावपूर्ण प्रेयर मीट:फिल्म-टीवी जगत के सितारों ने दी भावभीनी विदाई

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment