Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

हॉलीवुड एक्ट्रेस डायने कीटन का निधन:‘द गॉडफादर’ जैसी हिट फिल्मों में किया था काम, ‘एनी हॉल’ के लिए मिला था ऑस्कर अवॉर्ड

9 months ago

हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस डायने कीटन का 79 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने ‘एनी हॉल’ और ‘द गॉडफादर’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया था। उनकी मौत की खबर सबसे पहले पीपल मैगजीन ने दी थी। बाद में उनकी बेटी डेक्सटर कीटन व्हाइट ने इस खबर की पुष्टि की। परिवार ने मीडिया और फैंस से प्राइवेसी की अपील की है। कीटन का निधन कैलिफोर्निया में हुआ। उनकी मौत की वजह अब तक सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सुबह करीब 8 बजकर 8 मिनट पर एम्बुलेंस उनके घर पहुंची थी। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, कीटन पिछले कुछ महीनों से बीमार थीं। वह अपने परिवार के साथ रह रही थीं और दोस्तों से दूरी बना ली थी। उन्होंने अपनी हेल्थ के बारे में खुलकर बात की थी। उन्हें ईटिंग डिसऑर्डर से जुड़ी बीमारी थी, जिसमें इंसान अपने खाने की आदतों पर कंट्रोल नहीं कर पाता। कीटन ने ‘द गॉडफादर’ और ‘एनी हॉल’ के अलावा ‘मैनहटन’, ‘द फर्स्ट वाइव्स क्लब’, ‘बुक क्लब फ्रेंचाइज’, ‘फादर ऑफ द ब्राइड’ और ‘समथिंग्स गॉट्टा गिव’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था। ‘एनी हॉल’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा उन्हें तीन और बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था। कीटन ने कभी शादी नहीं की, लेकिन वुडी एलेन, वॉरेन बीटी और अल पचीनो के साथ उनके रिश्तों की चर्चा रही। उन्होंने कहा था, “मैं शादी के लिए बनी ही नहीं थी। मुझे बच्चों की जरूरत थी, पति की नहीं।” उन्होंने दो बच्चों, बेटी डेक्सटर और बेटे ड्यूक को गोद लिया था। डायने कीटन गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं
Click here to Read More
Previous Article
BB19: पक्षपात के आरोप पर सलमान ने दी सफाई:अमाल को फेवर करने का लग रहा था आरोप, एक्टर बोले-हर बात बाहर नहीं दिखती
Next Article
रविकिशन के फिल्मफेयर में आंसू छलके, VIDEO:बोले- 33 साल से इंतजार था, जिंदा रखने के लिए धन्यवाद महादेव

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment