Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

हैंडसम होने के कारण नकुल मेहता हुए थे रिजेक्ट:रिजेक्शन का किस्सा शेयर कर एक्टर बोले- बड़े हिंदी डायरेक्टर ने लुक्स के कारण फिल्म से निकाला

5 months ago

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर नकुल मेहता ने हाल ही में रिजेक्शन से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। इश्कबाज और प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा जैसे हिट शो से घर-घर पहचान बनाने वाले नकुल ने बताया कि उन्हें एक बड़ी हिंदी फिल्म से सिर्फ इसलिए बाहर कर दिया गया, क्योंकि वो उस रोल के लिए “बहुत ज्यादा गुड लुकिंग” थे। न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में नकुल ने बताया कि वो एक फेमस निर्माता-निर्देशक की फिल्म के सीक्वल का हिस्सा बनने वाले थे। उन्होंने कहा, “सब कुछ तय हो चुका था। फोटोशूट हो गया था, डेट्स भी लॉक थीं। मैं एक एक्टिंग वर्कशॉप में था, तभी डायरेक्टर का फोन आया। उन्होंने कहा कि मैंने इस बारे में सोचा और मुझे लगता है कि तुम इस किरदार के लिए कुछ ज्यादा ही गुड लुकिंग हो।” नकुल ने आगे बताया कि उन्हें राजस्थान के एक राजकुमार का किरदार निभाना था। इस वजह से उन्हें यह बात और भी अजीब लगी। उन्होंने कहा, “मैं सोचता रहा कि मेरे लुक्स का उस किरदार से क्या लेना-देना है। बाद में मुझे लगा कि शायद उनके पास कोई और वजह नहीं थी, इसलिए ऐसा कह दिया।” नकुल ने यह भी खुलासा किया कि वो फिल्म कभी बन ही नहीं पाई और हाल ही में वो डायरेक्टर जेल भी जा चुके हैं। एक्टर के हालिया काम की बात करें तो वो हाल ही में वेब सीरीज ‘स्पेस जेन-चंद्रयान’ में नजर आए थे। TVF के बैनर तले बनी इस सीरीज को अरुणाभ कुमार ने डायरेक्ट किया है। सीरीज में नकुल के साथ श्रिया सरन अहम भूमिका में दिखीं। यह सीरीज भारत के चंद्रयान-2 मिशन की असफलता से लेकर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता तक की कहानी को दर्शाती है। शो को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है और यह फिलहाल जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।
Click here to Read More
Previous Article
विजय थलपति की फिल्म 'जन नायकन' को बड़ा झटका:मद्रास हाईकोर्ट ने सिंगल जज के आदेश को रद्द किया, एक्टर की यह आखिरी फिल्म
Next Article
बॉर्डर-2 ने ₹250 करोड़ का आंकड़ा पार किया:बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने चार दिनों में सिकंदर और रेड-2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment