Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

हुंडई ने भारत में क्रेटा का नया समर-एडिशन लॉन्च किया:कीमत 12.06 लाख रुपए से शुरू; डैश कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे

2 months ago

हुंडई ने भारत में क्रेटा का नया समर एडिशन लॉन्च कर दिया है। इसके टोटल 16 वैरिएंट्स हैं। जिनकी कीमत 12.06 लाख रुपए से शुरू होकर 17.89 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। कंपनी ने इस एडिशन में अलग-अलग वैरिएंट्स में कई नए फीचर्स जोड़े हैं। यह समर एडिशन EX से लेकर SX प्रीमियम वैरिएंट तक अवेलेबल है। सभी वैरिएंट्स में अलग-अलग अपग्रेड दिए गए हैं। जिनमें स्मार्ट की, डिजिटल क्लस्टर और सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रखे गए हैं। बेस वैरिएंट में स्मार्ट की और पुश-बटन स्टार्ट फीचर मिलेगा सबसे बेस EX समर एडिशन में अब स्मार्ट की और पुश-बटन स्टार्ट फीचर दिया गया है। इसकी कीमत पेट्रोल मैनुअल के लिए 12.05 लाख रुपए और डीजल मैनुअल के लिए 13.61 लाख रुपए रखी गई है। इसके ऊपर EX(O) समर एडिशन आता है, जिसमें क्वाड-बीम LED हेडलैम्प, LED टेल लैम्प, DRLs, रियर कैमरा और रियर सनशेड जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। इस वैरिएंट की कीमत 13.13 लाख से 16.04 लाख रुपए के बीच है, जो इंजन और ट्रांसमिशन पर निर्भर करती है। S(O) और S(O) नाइट समर एडिशन में डैश कैमरा जोड़ा गया वहीं S(O) और S(O) नाइट समर एडिशन में डैश कैमरा जोड़ा गया है। S(O) वैरिएंट की कीमत 14.19 लाख से 17.25 लाख रुपए तक है। वहीं नाइट एडिशन की कीमत पेट्रोल मैनुअल के लिए 14.38 लाख और डीजल मैनुअल के लिए 15.99 लाख रुपए रखी गई है। SX एडिशन में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डैशकैम मिलेगा इसके बाद SX समर एडिशन आता है, जिसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डैशकैम दिया गया है। इसकी कीमत पेट्रोल मैनुअल के लिए 15.03 लाख रुपए है। टॉप वैरिएंट SX प्रीमियम में फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स टॉप वैरिएंट SX प्रीमियम समर एडिशन में 10.25 इंच डिजिटल क्लस्टर, सराउंड व्यू मॉनिटर, ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 16.33 लाख से 17.89 लाख रुपए के बीच है। समर एडिशन के सभी वैरिएंट्स में 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। इनमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। ये खबर भी पढ़ें… रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक 'फ्लाइंग फ्ली C6' लॉन्च: ₹2.79 लाख कीमत, BaaS मॉडल में ₹1.99 लाख में मिलेगी; आज से बेंगलुरु में टेस्ट राइड शुरू रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक 'फ्लाइंग फ्ली C6' लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2.79 लाख है। हालांकि, कंपनी ने 'बैटरी एज अ सर्विस' का विकल्प भी दिया है। इस मॉडल के तहत बाइक की कीमत घटकर ₹1.99 लाख रह जाएगी। इस इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग और टेस्ट राइड आज 10 अप्रैल से सबसे पहले बेंगलुरु में शुरू हो गई है। पूरी खबर पढ़ें…
Click here to Read More
Previous Article
पोको C85X रिव्यू:₹11,000 में 6300mAh बैटरी और 2 दिन का बैकअप, 32MP कैमरा और 200% वॉल्यूम बूस्ट फीचर
Next Article
मस्क बोले- वॉट्सएप आपके प्राइवेट मैसेज पढ़ रहा:ये भरोसे लायक नहीं, टेलीग्राम CEO ने एन्क्रिप्शन फ्रॉड बताया; कोर्ट से हर्जाने की मांग

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment