Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन

1 week ago

Gum Disease Can Cause Heart Attack: ज्यादातर लोगों को अपने दांतों से जुड़ी कई सारी परेशानियां होती हैं. उन्हीं में से एक है मसूड़ों में से खून निकलना. अक्सर लोग मसूड़ों से खून आने को मामूली समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन ऐसे में डॉक्टर्स का कहना है कि ये परेशानी बस आपके दांत और मसूड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि ये आपके दिल की सेहत से भी जुड़ी हो सकती है. ऐसा ही एक उदाहरण है, जो एक डॉक्टर ने अपने पोस्ट से शेयर किया, जिनका नाम डेंटिस्ट डॉ. मार्क बुरहेन था. उन्होंने बताया कि उनकी एक मरीज थी, जिसकी उम्र करीब 40 साल थी और वह पूरी तरह स्वस्थ मानी जाती थी, लेकिन उसके मसूड़ों से खून आता था. कुछ महीनों बाद उस महिला को हार्ट अटैक आ गया. डॉ. बुरहेन ने साफ किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि मसूड़ों की बीमारी सीधे हार्ट अटैक का कारण बनती है, बल्कि मसूड़ों में लगातार बनी रहने वाली सूजन और दिल की बीमारी के बीच गहरा जैविक संबंध पाया गया है.

मसूड़ों की बीमारी और दिल की सेहत का कनेक्शन

डॉक्टर के मुताबिक जब मसूड़ों में सूजन होती है, तो वहां मौजूद बैक्टीरिया खून में मिल जाते हैं और यही बैक्टीरिया बाद में धमनियों में जमा प्लाक के अंदर भी पाए गए हैं. इसके अलावा शरीर में लंबे समय तक बनी रहने वाली सूजन भी दिल की बीमारियों से जुड़ी होती है, क्योंकि यह धमनियों को सख्त और सिकुड़ा हुआ बना सकती है.

साथ ही अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने सबसे पहले 2012 में मसूड़ों की बीमारी और दिल की बीमारी के बीच संबंध के बारे में बताया था और 2025 में इस पर दोबारा शोध करने पर पाया गया कि यह संबंध दिल की धड़कन अनियमित होने और हार्ट फेलियर जैसी दूसरी बीमारियों से भी जुड़ा हो सकता है. डॉक्टर का कहना है कि मुंह की सेहत को अक्सर शरीर के बाकी हिस्सों से अलग समझा जाता है, जबकि असल में इसका दिल की सेहत से गहरा नाता होता है.

यह भी पढ़ेंः Post Meal Sleepiness:दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?

बचाव के लिए क्या करें

डॉ. बुरहेन के मुताबिक मसूड़ों और दिल दोनों को सुरक्षित रखने के लिए तीन आसान आदतें बहुत जरूरी हैं, जैसे रोजाना ब्रश करना, फ्लॉस करना और समय-समय पर डेंटिस्ट के पास जांच कराना. नियमित डेंटल चेकअप से मसूड़ों की सूजन और बीमारी शुरुआत में ही पकड़ में आ जाती है, जबकि सही तरीके से ब्रश और फ्लॉस करने से मुंह में बैक्टीरिया जमा नहीं हो पाते. हालांकि डॉक्टर यह भी कहते हैं कि मुंह की सफाई दिल की बीमारी से बचाव के अन्य जरूरी उपायों की जगह नहीं ले सकती, जैसे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखना, डायबिटीज को मैनेज करना, सही खान-पान, नियमित व्यायाम और धूम्रपान से दूर रहना.

यह भी पढ़ेंः शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत

Click here to Read More
Previous Article
सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर: क्या सच में 65 साल होगी रिटायरमेंट की उम्र, जानें नया अपडेट
Next Article
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?

Related जीवन शैली Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment