Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Govardhan Puja 2025 Wishes: गोवर्धन पूजा की सभी को दें शुभकामनाएं, प्रियजनों को भेजे ये संदेश

7 months ago

Happy Govardhan Puja 2025 Wishes: दीपोत्सव के पंच पर्व में गोवर्धन पूजा तीसरा उत्सव है, जोकि दीपावली के बाद मनाया जाता है. पंचांग अनुसार गोवर्धन पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर होती है. इस साल गोवर्धन पूजा बुधवार, 22 अक्टूबर 2025 को है. भगवान श्रीकृष्ण की लीला से जुड़े कई पर्व-त्योहार मनाए जाते हैं, जिसमें गोवर्धन पूजा भी है.

गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत को कनिष्ठका (छोटी) ऊंगली पर उठाकर गोकुलवासियों को इंद्र के प्रकोप से रक्षा करने और इंद्र के अभिमान को चूर करने की लीला का स्मरण कराता है, जिसका जिक्र श्रीमद्भागवत पुराण में भी मिलता है. यह पर्व गाय और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है.

गोवर्धन पर्व के दिन लोग गाय गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजा-पाठ करते हैं और अन्नकूट का प्रसाद बनाकर भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करते हैं. इस शुभ दिन अगर आप अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं और इसके लिए मैसेज या फोटोज ढूंढ रहे हैं तो यहां देखिए गोवर्धन पूजा के खूबसूरत बधाई संदेश.

श्रीकृष्ण का नाम लो, जीवन संवर जाएगा,
गोवर्धन पूजा का पर्व खुशियां लेकर आएगा.
गोवर्धन पूजा की ढेरों शुभकामनाएं...


छोटे से पर्वत को उंगली पर उठाने वाला,
हर संकट से हमें बचाने वाला
श्रीकृष्ण की कृपा सदा बनी रहे,
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!


धरती पर जब-जब संकट आया,
कृष्ण ने गोवर्धन उठाकर हमें बचाया।
उसके प्रेम में लीन रहो,
हर दिन गोवर्धन पूजा सा हो! 


जो आप मांगें उससे अधिक पाएं
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं,
गोवर्धन पूजा 2025 की शुभकामनाएं!


प्रेम से जो ले कृष्ण का नाम,
पूरे होंगे सारे अधूरे काम,
आज काम न करना कोई दूजा,
आज तो करनी है गोवर्धन पूजा.
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं


लोगों की रक्षा करने
एक अंगुली पर पहाड़ उठाया,
उसी कन्हैया की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया.
हैप्पी गोवर्धन पूजा 2025



घमंड तोड़ इंद्र का
प्रकृति का महत्व समझाया
ऊंगली पर उठाकर पहाड़
वो ही रक्षक कहलाया
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं


Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

Click here to Read More
Previous Article
Govardhan Puja 2025: बाल श्रीकृष्ण ने पर्वत उठा कर बचाई थी ब्रजवासियों की जान, जानें मुहूर्त और पूजा विधि
Next Article
Diwali 2026 Date: 2026 में अक्टूबर नहीं नवंबर में होगी दिवाली, रहेगी भयंकर ठंड

Related जीवन शैली Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment