Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Google Chrome पर एक गलत क्लिक और आपका सारा डेटा खतरे में! सरकार की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन

1 month ago

Google Chrome Users at Risk: अगर आप रोजाना Google Chrome का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भारत सरकार ने Chrome यूजर्स के लिए एक गंभीर सुरक्षा चेतावनी जारी की है जिसमें बताया गया है कि एक छोटी सी गलती भी आपके निजी डेटा को खतरे में डाल सकती है.

किसने जारी की चेतावनी?

यह चेतावनी Indian Computer Emergency Response Team (CERT-In) द्वारा जारी की गई है जो इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत काम करता है. एजेंसी ने इसे हाई सीवेरिटी यानी गंभीर खतरे वाली समस्या बताया है.

क्या है असली खतरा?

रिपोर्ट के अनुसार, Google Chrome में कई सुरक्षा खामियां पाई गई हैं जिनका फायदा उठाकर हैकर्स आपके सिस्टम में घुस सकते हैं. वे आपके कंप्यूटर पर कंट्रोल हासिल कर सकते हैं, जरूरी जानकारी चुरा सकते हैं या सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकते हैं. सबसे चिंताजनक बात यह है कि हैकर्स आपको किसी गलत लिंक पर क्लिक करने या खतरनाक वेबसाइट खोलने के लिए फंसा सकते हैं और बस एक क्लिक से ही आपका डेटा जोखिम में आ सकता है.

कैसे हो सकता है नुकसान?

अगर इन कमजोरियों का फायदा उठाया गया, तो हैकर्स आपके सेव किए गए पासवर्ड, पर्सनल जानकारी और अन्य संवेदनशील डेटा तक पहुंच सकते हैं. इसके अलावा वे आपके ब्राउजर या पूरे सिस्टम को क्रैश भी कर सकते हैं. यह खतरा खासतौर पर उन लोगों के लिए ज्यादा है जो Chrome का इस्तेमाल बैंकिंग, ऑफिस वर्क या निजी कामों के लिए करते हैं.

समस्या कहां है?

ये सुरक्षा खामियां Chrome के अलग-अलग हिस्सों से जुड़ी हैं जैसे वेब कंटेंट, मीडिया प्रोसेसिंग और बैकग्राउंड सिस्टम. हालांकि तकनीकी भाषा थोड़ी जटिल है लेकिन आसान शब्दों में समझें तो पुराने वर्जन का Chrome सुरक्षित नहीं है.

कौन-से यूजर्स हैं ज्यादा खतरे में?

अगर आपका Google Chrome अपडेट नहीं है और आप पुराना वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप पहले से ही जोखिम में हो सकते हैं. Windows, macOS और Linux तीनों प्लेटफॉर्म पर यह समस्या देखी गई है.

बचाव कैसे करें?

अच्छी बात यह है कि इस समस्या का समाधान जारी कर दिया गया है. आपको बस अपना Chrome ब्राउजर तुरंत अपडेट करना है. नियमित रूप से अपडेट करने से आप ऐसे खतरों से बच सकते हैं.

Chrome अपडेट करने का आसान तरीका

  • सबसे पहले अपने कंप्यूटर में Chrome खोलें.
  • ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें.
  • Settings में जाएं और About Chrome विकल्प खोलें.
  • यहां Chrome खुद ही नए अपडेट को चेक करके इंस्टॉल कर लेगा.
  • इसके बाद Restart पर क्लिक करें ताकि अपडेट पूरी तरह लागू हो जाए.

थोड़ी सी सावधानी और समय पर अपडेट करके आप अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं. इसलिए अगली बार कोई भी लिंक खोलने से पहले सोचें क्योंकि एक गलत क्लिक बड़ा नुकसान कर सकता है.

यह भी पढ़ें:

Tech Tips: फोन रोज रीस्टार्ट करें या महीने में एक बार? सही टाइम जान लिया तो स्पीड होगी दोगुनी

Click here to Read More
Previous Article
क्या है Emergency SOS फीचर? जानिए कैसे मुश्किल समय में आता है काम और क्या है फोन में सेटअप का तरीका
Next Article
Upcoming Foldable Smartphones: iPhone Fold से लेकर Samsung Z Fold 8 तक, भारत में जल्द लॉन्च होंगे ये 5 धांसू डिवाइस

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment