Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'घूसखोर पंडित' विवाद पर मनोज बाजपेयी का छलका दर्द, बोले- ट्रोल्स ने मुझे ही नहीं, मेरे परिवार को भी निशाना बनाया

2 months ago

एक्टर मनोज बाजपेयी अपनी फिल्म 'घूसखोर पंडित' को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. फिल्म 'घूसखोर पंडित' के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद मच रखा है. इसपर एक्टर ने खुलकर बात की है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि इतना बड़ा विवाद खड़ा हो जाएगा, इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी.

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इस विवाद के बाद उन्हें और फिल्म की टीम को ट्रोलिंग, धमकियों और ऑनलाइन गालियों का सामना करना पड़ा.

'घूसखोर पंडित' विवाद पर मनोज बाजपेयी का छलका दर्द
पीटीआई से बातचीत में मनोज बाजपेयी ने कहा कि उन्हें और उनकी टीम को बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि फिल्म के टाइटल को लेकर इतना बड़ा विवाद खड़ा हो जाएगा. उन्होंने कहा, 'हमें इसकी उम्मीद नहीं थी. लेकिन जब ऐसा हुआ, तो हमने दो दिन के अंदर माफी जारी कर दी. अगर किसी चीज से किसी के इमोशन्स को चोट पहुंची तो हम क्रिएटिव लोग हमेशा खुद को सुधारने और अपनी गलती ठीक करने के लिए तैयार रहते हैं.'

मनोज बाजपेयी ने कहा कि फिल्म का टाइटल बदलना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं थी. उन्होंने कहा, 'हम क्रिएटिव लोग हैं. हम दस और टाइटल सोच सकते हैं और वे भी उतने ही दिलचस्प होंगे.' एक्टर ने यह भी स्वीकार किया कि इस विवाद का असर कुछ समय के लिए पूरी टीम पर पड़ा था. उन्होंने कहा, 'क्या हम प्रभावित हुए? हां, कुछ समय के लिए. लेकिन जब तक हमने अपना ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया, तब तक हम बिना ज्यादा मानसिक रूप से प्रभावित हुए स्थिति का आकलन करने की कोशिश कर रहे थे.'

ये भी पढ़ेंः बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग

मनोज बाजपेयी को मिली धमकियां
मनोज बाजपेयी ने बताया कि विवाद के दौरान उन्हें धमकियां भी मिलीं, लेकिन उन्होंने इससे डरकर अपनी दिनचर्या नहीं बदली. एक्टर ने कहा, 'जब लोग आपको ट्रोल करते हैं, गालियां देते हैं और आपके परिवार को भी इस सब में घसीट लेते हैं, तो मुझे उनके लिए सहानुभूति महसूस होती है.' उन्होंने यह भी कहा कि कई लोगों ने फिल्म की कहानी जाने बिना ही सिर्फ उसके टाइटल को देखकर प्रतिक्रिया दे दी.

ट्रोलिंग और आलोचनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया को लेकर एक्टर ने कहा, 'मैं एक जिज्ञासु और शिक्षित व्यक्ति हूं. मेरे पास ऐसे लोगों से बहस करने की न तो एनर्जी है और न ही समय, जो बिना पूरी जानकारी के राय बना लेते हैं या खुद को शिक्षित करने की कोशिश भी नहीं करते. ऐसे लोगों से बहस करने का कोई मतलब नहीं है. कीचड़ में उतरकर उन लोगों से नहीं लड़ना चाहिए जो आपको भी उसी कीचड़ में खींचना चाहते हैं.'

क्या है पूरा मामल?
बता दें, फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के टाइटल को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद उठ गया था. फिल्म को नीरज पांडे प्रोड्यूज कर रहे हैं. एक जाति विशेष ने फिल्म के नाम पर आपत्ति जताते हुए कड़ा विरोध किया था, इसके बाद ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया. इसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने पुष्टि की कि फिल्म का नाम बदला जाएगा. हालांकि, अभी तक फिल्म के नए टाइटल और रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

ये भी पढ़ेंः महिमा चौधरी की बेटी अरियाना की 'हमशक्ल', 'परदेस' एक्ट्रेस बोलीं- कैसे दो लोग इतने एक-जैसे लग सकते हैं

फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा नुसरत भरूचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय और दिव्या दत्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी नीरज पांडे और रितेश शाह ने लिखी है और यह रितेश शाह की पहली निर्देशित फिल्म है.

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गवर्नर' की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं. ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Click here to Read More
Previous Article
'मैं बच्चे नहीं चाहती थी', मनीष मखीजा संग शादी न चलने की पूजा भट्ट ने बताई वजह, बोली- मैंने खुद को खो दिया था
Next Article
Vir Das Birthday: इवेंट मैनेजर को दे बैठे दिल, चार साल लिव-इन में रहने के बाद रचाई शादी, ऐसी रही वीर दास की लव स्टोरी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //