Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

घुम्मन की मौत पर फोर्टिस अस्पताल ने बयान जारी किया:कहा- ऑपरेशन सही से हुआ था, अचानक हार्ट अटैक आया; जालंधर में अंतिम संस्कार

8 months ago

पंजाब के जालंधर में शुक्रवार को बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन पंचतत्व में विलीन हो गए। उन्हें बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी। मुखाग्नि से पहले परिजन और रिश्तेदार घुम्मन के पार्थिव शरीर से लिपट गए। लोगों ने उन्हें संभाला। मॉडल टाउन के श्मशान घाट में उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ा। गुरुवार को अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 2 हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया था। उनके दोस्तों ने कहा था कि अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही की है। दोस्तों और डॉक्टरों के बीच इस मामले में बहस भी हुई। इस बीच अब अस्पताल ने बयान जारी किया। अस्पताल ने कहा कि 6 अक्टूबर को घुम्मन को दाएं कंधे में दर्द और मूवमेंट में दिक्कत के चलते अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आर्थ्रोस्कोपिक रोटेटर कफ रिपेयर के साथ बाइसेप्स टेनोडेसिस सर्जरी की सलाह दी थी। मरीज को कोई और गंभीर बीमारी नहीं थी। 9 अक्टूबर को सर्जरी सामान्य रूप से हुई और मरीज की हालत स्थिर रही। लेकिन करीब 3:35 बजे उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया। तुरंत टीम ने प्रयास शुरू किए। लेकिन लगातार कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। शाम 5:36 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घुम्मन के निधन पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- रेस्ट इन पीस परा, विल मिस पाजी। वरिंदर सिंह घुम्मन की अंतिम विदाई की PHOTOS.. भतीजे ने कहा- ताया का डोला बंप कर रहा था वरिंदर घुम्मन के भतीजे हरमनजीत सिंह ने बताया था कि ताया का डोला बंप कर रहा था, इसलिए वह मसल्स का ऑपरेशन करवाने अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल गए थे। साथ ही, उनके मैनेजर यादविंदर सिंह, जो उस समय दुबई में थे, ने कहा था कि वरिंदर पिछले कुछ समय से दर्द की शिकायत कर रहे थे और हाल ही में भी उन्होंने दर्द के बारे में बताया था। घुम्मन के निधन से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए..
Click here to Read More
Previous Article
राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने सुनाए अमिताभ बच्चन से जुड़े किस्से:कहा- कई झटकों के बाद भी नहीं टूटा हौसला, सेट पर सुकून ढूंढते बिग बी
Next Article
हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव का सपना चौधरी पर पलटवार:बोलीं- मेरे गानों पर डांस करके फेमस हुईं; सपना ने पवन सिंह से कंट्रोवर्सी को बताया था बेतुका

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment