Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Gemini January Horoscope 2026: मिथुन जनवरी मासिक राशिफल, नया साल बड़ी समस्या से दिलाएगा मुक्ति

5 months ago

Mithun January horoscope 2026: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं,जनवरी (January 2026) का महीना मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Mithun Monthly Horoscope).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि जनवरी का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

मिथुन राशि के जातकों के लिए साल के पहले महीने में धन और समय का बहुत प्रबंधन करके चलने की आवश्यकता रहेगी. इस दौरान आपको सोचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए थोड़ा अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा. करियर हो या कारोबार आपको कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है.

यदि आप व्यवसायी हैं तो अपना धन किसी योजना अथवा कारोबार में खूब सोच-समझकर लगाएं. सेहत की दृष्टि से भी जनवरी माह के पूर्वार्ध का समय थोड़ा दिक्कत लिए रह सकता है. इस दौरान मौसमी बीमारी अथवा किसी पुराने रोग के उभरने पर अपना विशेष ख्याल रखें. माह के मध्य में आपके सिर पर अचानक से कोई बड़ा खर्च आ सकता है.

इस दौरान संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता सताएगी. माह के उत्तरार्ध में आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलता हुआ नजर आएगा. जिससे आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और उर्जा बनी रहेगी. इस दौरान आप अपनी वाणी और व्यवहार की बदौलत बड़ी समस्याओं का हल निकालने में कामयाब हो जाएंगे.

रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह के पूर्वार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है. इस दौरान आपकी अपने पार्टनर के साथ कुछेक बातों को लेकर तकरार हो सकती है हालांकि माह के उत्तरार्ध तक आपके रिश्ते पटरी पर आ जाएंगी.

उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें.

Paush Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी पर राशि अनुसार विष्णु जी को लगाएं इन चीजों का भोग

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Click here to Read More
Previous Article
Vedic Tradition: पूर्वजों के पास थी बेहतर फूड सेफ्टी सिस्टम, अग्नि और भोजन का वो सच जो नहीं जानते होंगे आप
Next Article
Fatty Liver Disease: चेहरा दे रहा है फैटी लिवर का अलर्ट? नजरअंदाज करने से पहले जान लें ये 5 संकेत

Related जीवन शैली Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment