Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा को बताया बच्ची:काजोल-ट्विंकल खन्ना के शो में बोले एक्टर- मैंने उसे उसकी गलतियों के लिए माफ कर दिया है

7 months ago

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वो अक्सर मीडिया में गोविंदा, शादी या उनके अफेयर की खबरों पर बयान देती रहती हैं। लेकिन इन सारी बातों पर एक्टर ने हमेशा चुप्पी साधी है। अब गोविंदा ने काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो ‘टू मच’ में अपनी निजी जिंदगी और करियर को लेकर खुलकर बात की है। एक्टर शो में चंकी पांडे के साथ मेहमान बनकर पहुंचे थे। शो में जब होस्ट काजोल और ट्विंकल ने एक्टर से सुनीता के बयानों पर बात की, तब गोविंदा ने कहा- ‘वह खुद एक बच्ची है। मेरे बच्चे मेरी पत्नी को ऐसे संभालते हैं जैसे वह एक बच्ची हो। उन्होंने खुद बहुत सारी गलतियां की हैं। मैंने उन्हें और पूरे परिवार को कई बार माफ किया है। कभी-कभी हम उन पर बहुत ज्यादा निर्भर हो जाते हैं। खासकर अगर आपकी मां आपके साथ नहीं होती, तो आप अपनी पत्नी पर बहुत ज्यादा निर्भर हो जाते हैं। और जैसे-जैसे समय बीतता है, वह आपको एक मां की तरह डांटने लगती हैं, मां की तरह समझाती भी हैं। उन्हें इसका एहसास नहीं होता, लेकिन हम इसे देखते हैं। हम देख सकते हैं कि अब वे कितनी बदल गई हैं और जवानी में कैसी थीं।' शो में गोविंदा ने तलाक के मुद्दे पर खुलकर बात की। एक्टर ने कहा- 'कोई हम दोनों को अलग नहीं कर सकता, चाहे ऊपर से कोई आ जाए भगवान आ जाए, कोई शैतान आ जाए। कोई नहीं अलग कर सकता है।' बता दें कि 5 दिसंबर 2024 को सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक लेने के लिए बांद्रा फैमिली कोर्ट में अर्जी दी थी। सुनीता ने एक्टर पर दूसरी महिलाओं से शारीरिक संबंध होने और क्रूअलिटी के आरोप लगाते हुए तलाक की मांग थी। हालांकि, गोविंदा के वकील ने एक्टर और सुनीता आहूजा से जुड़ी तलाक की खबरों को खारिज किया था और कहा था कि कोई केस नहीं है, सब कुछ सुलझ रहा है। मीडिया पुरानी चीजें उठाकर डाल रही है।
Click here to Read More
Previous Article
कपिल शर्मा के कैफे पर तीसरी बार फायरिंग:लॉरेंस गैंग की धमकी- गोली कहीं से भी आ सकती है; कनाडा में है कैप्स कैफे
Next Article
करण कुंद्रा की एक्स पर गर्लफ्रेंड तेजस्वी का तंज:बॉयफ्रेंड के जन्मदिन पोस्ट में बिना नाम लिए मारा ताना, अनुषा ने चीटिंग का लगाया था आरोप

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment