Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

गोवा में मिस्ट्री गर्ल संग वेकेशन मना रहे कार्तिक आर्यन? तस्वीरों ने खोली पोल

4 months ago

फिल्म इंडस्ट्री के डैशिंग अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों गोवा में वेकेशन मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर की तस्वीरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. एक जैसी लोकेशन और सोशल मीडिया पर मिस्ट्री गर्ल को फॉलो करता देख यूजर्स एक्टर के अफेयर के कयास लगा रहे हैं.

वायरल हुईं तस्वीरों में कार्तिक आर्यन और उनकी मिस्ट्री गर्ल के सिर्फ पैर दिखाई दे रहे हैं और सामने खुला समंदर फैला है. कार्तिक और मिस्ट्री गर्ल दोनों ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया, जिसमें एक जैसी लोकेशन नजर आई. इसके बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि वे एक ही जगह पर हैं.

कौन है मिस्ट्री गर्ल?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक आर्यन गोवा में करीना कुबिलियूट के साथ वेकेशन पर थे. करीना एक लिथुआनियाई-अमेरिकी पूर्व मॉडल और फैशन ब्लॉगर हैं. वह फैंस के लिए बीच अपने स्टाइल टिप्स और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए जानी जाती हैं. फोटो वायरल होने से पहले कार्तिक इंस्टाग्राम पर करीना कुबिलियूट को फॉलो कर रहे थे. लेकिन अब कार्तिक ने उस लड़की को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया. 

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो, कार्तिक आर्यन को हाल ही में‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में देखा गया था. यह एक कॉमेडी‑रोमांटिक फिल्म है. इस फिल्म में वह अनन्या पांडे के साथ काफी पसंद किए गए. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के मुकाबले पीछे रह गई. वहीं अब एक्टर 'नागजिला' में नजर आएंगे. इस फिल्म में एक्टर नाग का किरदार अदा करने वाले हैं. इसके अलावा वो 'भूल भुलैया 4' में भी दिखाई देंगे.

कई हसीनाओं संग जुड़ा एक्टर का नाम
बता दें कि इससे पहले कार्तिक आर्यन का नाम सारा अली खान, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर, कृति सेनन और नुसरत भरूचा के साथ जुड़ चुका है. हालांकि एक्टर ने हमेशा खुद को सिंगल बताया है.

Click here to Read More
Previous Article
दुबई में वेकेशन मना रहीं सुहाना खान, स्टाइलिश लुक्स में शेयर की गॉर्जियस तस्वीरें
Next Article
United In Triumph: गर्लफ्रेंड का हाथ थाम अंबानी के इवेंट में पहुंचे हार्दिक पांड्या, जाह्नवी कपूर समेत इन सितारों ने भी की शिरकत

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment