Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

गरीब की मदद में फंसते-फंसते बचे पंजाबी सिंगर:एमी विर्क बोले- अकाउंट में ढाई लाख, चेक काट दिए साढ़े 7 लाख के; बाउंस होने से बचे

2 months ago

पंजाबी एक्टर और सिंगर एमी विर्क ने 15 अप्रैल को लोगों की मदद की यादों का एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनके चेक बाउंस होते-होते बच गए। इससे जुड़ा एक किस्सा उन्होंने मोहाली में शेयर किया, जिसमें वह बता रहे हैं कि उन्होंने गरीब का दर्द देखकर मदद तो कर दी थी, लेकिन उनके बैंक खाते में पैसे ही नहीं थे। उन्होंने साढ़े 7 लाख रुपए के चेक काट दिए थे, जबकि उनके खाते में कुछ ढाई लाख रुपए ही थे। जब उन्हें इसका पता चला तो वह डर गए और भगवान से दुआ करने लगे कि यह चेक कुछ दिन बाद लगाए जाएं, जिससे उनका खाता मेंटेन हो जाए और चेक बाउंस होने से बच जाएं। अंत में ऐसा ही हुआ। एक्टर ने यह किस्सा सुनाया… मोहाली में नई फिल्म के पोस्टर रिलीज पर सुनाया किस्सा बैसाखी वाले दिन मोहाली में एमी विर्क ने नई फिल्म जख्मों से चढ़दीकलां तक का पोस्टर लॉन्च इवेंट करवाया। इस कार्यक्रम के दौरान एमी विर्क और फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने मोगा जिले के उन किसानों और जरूरतमंद परिवारों को सहायता राशि के चेक बांटे, जिनकी फसलें खराब हो गई थीं या जो आर्थिक संकट से जूझ रहे थे। इस मौके पर एमी विर्क काफी भावुक नजर आए और उन्होंने सेवा के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि यह फिल्म 29 मई 2026 को रिलीज होगी और समाज को मुश्किलों के बाद भी हमेशा उच्च मनोबल यानी चढ़दीकलां में रहने का संदेश देगी। इसी दौरान उन्होंने चेक बांटने का पुराना किस्सा भी सुनाया। फसल बर्बाद होने पर की थी एमी ने मदद यह रील एक बूढ़े किसान की मदद से जुड़ी है। किसान ने रोते हुए वीडियो में अपना दर्द बयान किया था। एमी विर्क ने यह वीडियो देखा और तुरंत अपना रिएक्शन दिया। उनकी टीम ने उस किसान तक 1 लाख रुपए की मदद भिजवाई। जब उन्हें पता चला कि कुछ किसान और भी हैं तो उन्होंने साढ़े 7 लाख के चेक काट दिए। साथ ही कहा कि आगे भी जितनी मदद हो सकेगी, करेंगे। पंजाब में बाढ़ के दौरान भी एमी ने की थी किसानों की मदद सितंबर 2025 में पंजाब में आई बाढ़ में भी एमी विर्क ने किसानों की मदद की थी और 200 घरों को गोद लेने का ऐलान किया था। इससे प्रभावित परिवारों को न सिर्फ घर मिला, बल्कि खेती करने के लिए और घर का गुजारा चलाने के लिए मदद मिली। इस दौरान दिलजीत दोसांझ ने 10 गांव गोद लिए थे। गुरु रंधावा ने राशन और पानी बांटा था और सोनू सूद ने भी मदद की थी। सभी कलाकार अपने ग्रुप बनाकर काम कर रहे थे। कोरोना काल में भी जरूरतमंदों को बांटा था राशन एमी विर्क हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। कोरोना काल में लगे लॉकडाउन में मार्च 2020 में भी पंजाबी सेलिब्रिटीज रणजीत बावा, अमृत मान के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों को सामान और राशन बांटा था। गरीब परिवारों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर मदद की थी। सिंगर बोले- मदद का इरादा हो तो भगवान मदद करते हैं किसानों और जरूरतमंदों की सहायता करते हुए एमी विर्क लगातार नजर आते हैं। हाल में सोशल मीडिया पर शेयर की एक रील में उन्होंने अपनी सोच को बताया। एमी विर्क कहते हैं कि दिल से मदद करने का इरादा हो तो भगवान रास्ता बना देते हैं।
Click here to Read More
Previous Article
Gmail यूजर्स अपना ईमेल एड्रेस बदल सकेंगे:गूगल लाया नया फीचर; पुराने इनबॉक्स में ही आएंगे नए मेल, जानें पूरी प्रोसेस
Next Article
राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज टली:अब जून में सिनेमाघरों में आएगी मूवी, बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए मेकर्स ने लिया फैसला

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment