Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारे पहुंचीं करीना कपूर:सादगी भरे अंदाज में आईं नजर; पति अंगद बेदी के साथ नेहा धूपिया ने भी टेका माथा

8 months ago

सिख समुदाय आज गुरु नानक जयंती मना रहा है। इस शुभ अवसर पर अभिनेत्री करीना कपूर भी गुरु नानक देव जी का आशीर्वाद लेने के लिए गुरुद्वारे पहुंचीं। यहां वह बेहद सादे और खूबसूरत अंदाज़ में नजर आईं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करीना कपूर गुरुद्वारे से बाहर निकलती दिखाई दे रही हैं। हरे रंग के सूट में, सिर पर दुपट्टा और माथे पर लाल बिंदी लगाए करीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान उन्होंने बहुत हल्का मेकअप किया हुआ था और सनग्लासेस के साथ अपने लुक को पूरा किया था। सिर्फ करीना कपूर ही नहीं, बल्कि अभिनेत्री नेहा धूपिया भी गुरु नानक जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ उनके पति अंगद बेदी और बेटा भी मौजूद थे। कपल को गुरुद्वारे के बाहर निकलते हुए देखा गया। अंगद बेदी ने हाथ जोड़कर पैपराजी का अभिवादन किया, जबकि दोनों ने मीडिया के सामने मुस्कुराते हुए पोज भी दिए।
Click here to Read More
Previous Article
फिल्म हक की स्क्रीनिंग में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:इमरान हाशमी, मधुर भंडारकर समेत कई स्टार्स नजर आए; फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होगी
Next Article
पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज के नाम पर सड़क:CM करेंगे उद्घाटन; ननिहाल का VIDEO शेयर किया, कहा- वलैतियां दा दोहता आ गया

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment