Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

गोल्डन ग्लोब 2026:प्रियंका चोपड़ा बनीं अवॉर्ड प्रेजेंटर, सीरीज एडोलेसेंस और लियोनार्डो की फिल्म को 4-4 अवॉर्ड, ओवन कूपर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड

6 months ago

83वीं गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन आज कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्टन होटल में हो रहा है। यहां बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अवॉर्ड प्रेजेंटर बनीं और उन्होंने टेलीविजन ड्रामा कैटेगरी में बेस्ट मेल एक्टर की अनाउंसमेंट की। 2025 की चर्चित लिमिटेड सीरीज एडोलसेंस के लिए 16 साल के ओवन कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का गोल्डन ग्लोब दिया गया, जबकि इसी सीरीज के लिए स्टीफन ग्राहम बेस्ट एक्टर रहे। अब तक सबसे ज्यादा 4 अवॉर्ड लियोनार्डो डीकैप्रियो की फिल्म वन बैटल आफ्टर अनादर को मिले हैं। देखिए गोल्डन ग्लोब विनर्स की लिस्ट और सेरेमनी से जुड़ी खास झलक- 2023 में आरआरआर के गाने को मिला था अवॉर्ड पिछले 2 सालों से भारत को गोल्डन ग्लोब में कोई अवॉर्ड नहीं मिल सका। हालांकि साल 2023 में एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड मिला था। गोल्डन ग्लोब पुरस्कार क्या हैं? गोल्डन ग्लोब पुरस्कार हर साल फिल्म और टीवी में बेहतरीन काम करने वाले लोगों को दिए जाते हैं। ये पुरस्कार हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (HFPA) द्वारा आयोजित किए जाते हैं। गोल्डन ग्लोब उन कलाकारों, निर्माताओं, और निर्देशकों को सम्मानित करता है, जिन्होंने फिल्मों और टीवी शोज में शानदार काम किया होता है।
Click here to Read More
Previous Article
आवारा कुत्तों के लिए मीका सिंह का बड़ा ऐलान:10 एकड़ जमीन दान करेंगे, सुप्रीम कोर्ट से अपील कर कहा- सही स्टाफ उपलब्ध करवाया जाए
Next Article
आरजे महवश को डेट नहीं कर रहे क्रिकेटर युजवेंद्र चहल:कहा- हम सिर्फ दोस्त, धनश्री से तलाक पर बोले- खुश रहे, कोर्ट से निकलते ही सब खत्म हुआ

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment