Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

ग्लोबल मंच पर पहुंची रणबीर कपूर की 'रामायण', सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में गूंजेगा फिल्म का ट्रेलर

3 months ago

भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म 'रामायण' अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर कदम रखने की तैयारी में है. निर्देशक नितेश तिवारी की इस भव्य फिल्म का ट्रेलर जुलाई में होने वाले सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में लॉन्च हो सकता है. अगर सब कुछ प्लानिंग के मुताबिक हुआ, तो ये पहली बार होगा जब किसी भारतीय पौराणिक महाकाव्य को इस लेवल पर ग्लोबल मंच मिलेगा. खबरों के मुताबिक, फिल्म की टीम कॉमिक-कॉन के आयोजकों से बातचीत के अंतिम चरण में है.

लॉस एंजेलिस में मिली शानदार प्रतिक्रिया

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स का मकसद 'रामायण' को सिर्फ एक भारतीय धार्मिक कथा के रूप में नहीं, बल्कि एक बड़े सिनेमाई अनुभव के तौर पर दुनिया के सामने पेश करना है. कॉमिक-कॉन में आमतौर पर हॉलीवुड की बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्में अपने ट्रेलर और खास झलकियां दिखाती हैं. ऐसे में 'रामायण' का वहां शामिल होना अपने आप में बड़ी बात मानी जा रही है. इस बीच, हाल ही में लॉस एंजेलिस में फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां चुनिंदा दर्शकों को कुछ हिस्से दिखाए गए. बताया जा रहा है कि वहां से काफी पॉजिटिव रिएक्शन मिला है. दर्शकों ने फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स, सेट डिजाइन और बड़े पैमाने पर रचे गए सीन्स की तारीफ की. इसी उत्साह ने मेकर्स का आत्मविश्वास और बढ़ा दिया है कि यह फिल्म अलग-अलग देशों के दर्शकों को भी आकर्षित कर सकती है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट 

फिल्म की स्टार कास्ट भी चर्चा का बड़ा कारण है. रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी. रावण का रोल यश निभा रहे हैं, जो पहले ही अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं. हनुमान के रूप में सनी देओल दिखाई देंगे, वहीं लक्ष्मण की भूमिका में रवि डूबे नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे,शीबा चड्ढा, इंदिरा कृष्णन और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. 'रामायण' को दो भागों में रिलीज किया जाएगा. पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा हिस्सा 2027 में रिलीज करने की योजना है.

Click here to Read More
Previous Article
भारती सिंह ने व्लॉग में दिखाई छोटे बेटे काजू की झलक, फैंस ने लुटाया प्यार
Next Article
‘भूत बंगला’ से अक्षय कुमार का फनी वीडियो वायरल, बिना सिर वाले भूत के साथ मस्ती करते आए नजर

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment