Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

गौहर खान ने छोटे बेटे फरवान की पहली झलक दिखाई:मक्का यात्रा की तस्वीरें शेयर कीं, पति जैद दरबार और दोनों बच्चे साथ नजर आए

3 months ago

टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने गुरुवार को अपने छोटे बेटे की पहली झलक शेयर की। उन्होंने बेटे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। यह फोटो उनके परिवार की मक्का यात्रा की हैं। वह अपने पति जैद दरबार और दोनों बच्चों के साथ वहां गई थीं। गौहर खान ने सितंबर 2025 में अपने दूसरे बेटे फरवान को जन्म दिया था। अब उन्होंने रमजान के महीने में मक्का से परिवार की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में पूरा परिवार साथ नजर आ रहा है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “बड़े को काबा से पहला सलाम करवाया था, तो छोटे का सलाम भी बनता है। अस्सलामो अलैकुम खूबसूरत दुनिया, फरवान की तरफ से। हमारे बच्चों को अपनी दुआओं में रखना, जैसे हम पवित्र जगह से दुनिया के लिए दुआ कर रहे हैं।” गौहर की पोस्ट पर पति ज़ैद ने लिखा, “मेरी सबसे बड़ी नेमत, जेहान और फरवान। हमें अपनी दुआओं में याद रखना। आमीन।” फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने परिवार को बधाई दी। नकुल मेहता, भारती सिंह, दिव्या अग्रवाल और मुक्ति मोहन ने पोस्ट पर रिएक्ट किया। फरवान का जन्म 1 सितंबर को हुआ था सितंबर 2025 में कपल ने अपने छोटे बेटे के जन्म की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि बच्चे का जन्म 1 सितंबर को हुआ। नोट में लिखा था, “जेहान अपने छोटे भाई के साथ अपना किंगडम शेयर करने को खुश है। परिवार के लिए प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें।” गौहर खान और जैद दरबार ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। दोनों ने कुछ समय डेट करने के बाद निकाह किया। मई 2023 में उनके पहले बेटे जेहान का जन्म हुआ था।
Click here to Read More
Previous Article
विजय-रश्मिका को सेलेब्स ने दी शादी की बधाई:करण जौहर बोले- आने वाले साल खुशियों से भरे हों; कृति सेनन-अनुपम खेर ने भी दी शुभकामनाएं
Next Article
‘अनुराग कश्यप ने ट्रेलर कहा बकवास:सुमित गहलावत बोले- सबकी अपनी सोच है, द केरला स्टोरी 2 का बीफ सीन हर कोई देखें

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment