Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

फरहान अख्तर की जी ले जरा नहीं हुई बंद:प्रियंका, आलिया के फिल्म छोड़ने, शेड्यूल मैच न होने से टली थी, अब फिर काम हुआ शुरू

7 months ago

फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा, लंबे समय से बंद पड़ी हुई है। फिल्म में कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट को लीड रोल में कास्ट किया गया है, हालांकि तीन बड़े स्टार्स के साथ डेट्स और शेड्यूल बनाने में मेकर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद रिपोर्ट्स रहीं कि आलिया और प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी है। हालांकि अब फिल्म पर फिर काम शुरू हो चुका है। हाल ही में आई डेकन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म जी ले जरा पर दोबारा काम शुरू हो चुका है। इस प्रोजेक्ट में सबसे बड़ी दिक्कत तीनों एक्ट्रेसेस के बिजी शेड्यूल हैं। प्रियंका चोपड़ा के पास कई इंटरनेशनल कमिटमेंट्स हैं, जिससे वो इस फिल्म के लिए डेट्स नहीं दे पा रही थीं। डेट्स की दिक्कतों के अलावा फरहान अख्तर और फिल्म की को-प्रोड्यूसर जोया अख्तर, रीमा कागती को भी फिल्म के लीड एक्टर्स ढूंढने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि तीनों लीड एक्ट्रेसेस के स्केल में एक्टर मिलना मुश्किल है। इन वजहों से फिल्म मेकिंग की स्पीड धीमी है, हालांकि इन दिक्कतों के बावजूद ये फिल्म प्लानिंग के मुताबिक ही बनाई जा रही है। फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर ने भी हाल ही में न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में कन्फर्म किया है कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा था, ईमानदारी से कहूं, तो एक्ट्रेसेस की डेट्स की दिक्कतें थीं, लेकिन अब सब कुछ सुलझ चुका है। हमें इसे जल्द शुरू करेंगे। प्रियंका और कटरीना के फिल्म छोड़ने की खबर थी साल 2021 में फरहान अख्तर ने फिल्म जी ले जरा की अनाउंसमेंट, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ की थी। हालांकि साल 2022 में खबरें रहीं कि आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी के चलते फिल्म छोड़ दी है। इसके बाद प्रियंका चौपड़ा ने डेट्स न होने पर फिल्म से अलग होने का फैसला लिया। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार प्रियंका ने मेकर्स के सामने शर्त रखी थी कि वो 2024 में ही शूट करेंगी, लेकिन दूसरी एक्ट्रेसेस की डेट्स नहीं मिली और उन्होंने फिल्म छोड़ दी। तब खबरें थीं आलिया और प्रियंका को कियारा आडवाणी और अनुष्का शर्मा रिप्लेस करेंगी। हालांकि अब मेकर्स ने सभी दिक्कतें सुलझा ली हैं।
Click here to Read More
Previous Article
स्मृति-पलाश 7 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे!:सोशल मीडिया पर वेडिंग डेट को लेकर दावा, क्रिकेटर के भाई ने कहा मुझे कोई आइडिया नहीं
Next Article
चीटिंग बयान पर ट्विंकल खन्ना ने दी सफाई:बोलीं- मेरा कमेंट बस एक मजाक था; अपने टॉक शो में फिजिकल चीटिंग को बताया था सही

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment