SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    newshunt
    newshunt

    'फ्रेंड्स' एक्टर मैथ्यू पेरी की मौत पर खुलासा:डॉक्टर ने कैटामाइन देने का जुर्म कबूला, 40 साल की सजा हो सकती है

    1 week ago

    ‘फ्रेंड्स’ एक्टर मैथ्यू पेरी की मौत के मामले में एक डॉक्टर ने बुधवार को अदालत में खुद को दोषी माना। डॉक्टर साल्वाडोर प्लासेंसिया ने यह कबूल किया कि उन्होंने पेरी को कैटामाइन नाम की दवा दी थी। यह दवा पेरी को उनकी मौत से पहले के एक महीने में दी गई थी। 'द गार्जियन्स' की रिपोर्ट के अनुसार, यह केस अमेरिका के लॉस एंजिलिस में चल रहा है। प्लासेंसिया चौथे शख्स हैं, जिन्होंने इस केस में दोष कबूल किया है। पांच लोगों पर आरोप लगे थे। मामले में अगस्त में ट्रायल होना था, लेकिन डॉ. प्लासेंसिया ने महीने उन्होंने चार आरोपों को स्वीकार कर लिया। डॉ. प्लासेंसिया ने अदालत में केवल जज के सवालों के जवाब दिए। जब जज ने पूछा कि क्या उनके वकीलों ने सजा और बाकी संभावनाओं पर विचार किया है, तो डॉक्टर ने कहा, “उन्होंने सब कुछ सोचा है।” इससे पहले डॉ. प्लासेंसिया ने खुद को बेगुनाह बताया था, लेकिन अब सरकारी वकीलों से समझौते के बाद उन्होंने चार आरोपों को स्वीकार कर लिया। बदले में तीन और कैटामाइन वितरण के आरोप और दो रिकॉर्ड में गड़बड़ी के आरोप हटा दिए गए। सरकारी वकीलों ने कोर्ट में कहा कि डॉक्टर ने पेरी को जो घातक डोज दी थी, वो नहीं बेची थी। हालांकि, यह बताया गया कि एक बार जब प्लासेंसिया ने उन्हें इंजेक्शन दिया तो पेरी को एकदम झटका लगा और ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया। इसके बावजूद डॉक्टर ने कैटामाइन की और डोज उनके असिस्टेंट के जरिए देने के लिए छोड़ दी। इन आरोपों में डॉ. प्लासेंसिया को अधिकतम 40 साल की सजा हो सकती है। हालांकि, डॉक्टर को इससे कम सजा मिलने की संभावना है। गिरफ्तारी के बाद से वह जमानत पर बाहर हैं और 3 दिसंबर को सजा सुनाई जाएगी। इस केस में अब तक चार लोग दोष कबूल कर चुके हैं। अब सिर्फ एक आरोपी जसवीन संगा बची हैं। सरकारी वकीलों के मुताबिक वह ड्रग डीलर हैं और 'कैटामाइन क्वीन' के नाम से जानी जाती हैं। उन्हीं ने पेरी को वह डोज बेची जिससे उनकी मौत हुई। उसका ट्रायल अगले महीने शुरू होगा। उसने खुद को निर्दोष बताया है। सरकारी दस्तावेजों और बाकी आरोपियों के कबूलनामों के अनुसार, प्लासेंसिया ने पेरी की मौत से एक महीने पहले उनको कैटामाइन देना शुरू किया था। उन्होंने करीब 20 वायल (100mg) कैटामाइन, लोजेन्ज और सिरिंज उन्हें दिए थे। प्लासेंसिया ने यह भी स्वीकार किया कि पेरी का नाम उन्हें एक दूसरे मरीज के जरिए मिला था। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने डॉक्टर मार्क चावेज की मदद से पेरी को दवा दिलवाई। सरकारी वकीलों के अनुसार, उन्होंने पेरी को ये दवाएं 4,500 डॉलर में बेचीं। इसके बाद प्लासेंसिया ने चावेज से पूछा था कि क्या वह पेरी को आगे भी दवा दे सकते हैं ताकि वे उसका गो-टू सप्लायर बन सकें। कैटामाइन आमतौर पर एक एनेस्थीसिया दवा है, लेकिन डिप्रेशन के इलाज में भी इसे ऑफ-लेबल इस्तेमाल किया जाता है। पेरी इसे अपने डॉक्टर से कानूनी रूप से ले रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने इसकी ज्यादा मात्रा मांगनी शुरू कर दी थी। मैथ्यू पेरी की मौत 28 अक्टूबर 2023 को हुई थी। उनके असिस्टेंट केनेथ इवामासा ने उन्हें मृत पाया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह कैटामाइन बताई गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आमिर-अमिताभ की कारों पर ₹38 लाख का जुर्माना लगा:बेंगलुरु के बिजनेसमैन 'KGF बाबू' वजह बने
    Next Article
    हर हफ्ते 8-10 करोड़ रुपए:बिग बॉस 19 के लिए सलमान खान को तीन महीने में 120-150 करोड़ रुपए मिल सकते हैं

    Related बॉलीवुड Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment