Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी:कार्तिक आर्यन-अभिषेक बच्चन बने बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट जिगरा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस; लापता लेडीज को सबसे ज्यादा 14 अवॉर्ड

8 months ago

गुजरात के अहमदाबाद में 70वीं फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी हुई। शाहरुख खान ने सेरेमनी होस्ट की। अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन को फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक और चंदू चैंपियन के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। वहीं आलिया भट्ट, फिल्म जिगरा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस रहीं। आलिया सेरेमनी में नहीं पहुंची थीं। लापता लेडीज ने 14 अवॉर्ड जीतकर बनाया रिकॉर्ड किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म लापता लेडीज को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इसी के साथ फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर बनीं। अलग-अलग कैटेगरी में इस फिल्म ने कुल 14 अवॉर्ड हासिल कर रिकॉर्ड कायम कर लिया है। ये 13 अवॉर्ड जीत चुकी फिल्म गली बॉय का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। कार्तिक आर्यन और अभिषेक बच्चन बने बेस्ट एक्टर कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चैंपियन और अभिषेक बच्चन को फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। दोनों अवॉर्ड लेने साथ मंच पर पहुंचे। न्यूकमर प्रतिभा रांटा को भी फिल्म लापता लेडीज के लिए बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक अवॉर्ड मिला है। वहीं राजकुमार राव को फिल्म स्त्री के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक का अवॉर्ड मिला। फिल्मफेयर सेरेमनी के मिनट-टु-मिनट अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाएं...
Click here to Read More
Previous Article
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स:कार्तिक आर्यन-अभिषेक बच्चन बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट जिगरा के लिए चुनी गईं बेस्ट एक्ट्रेस; लापता लेडीज ने रिकॉर्ड 14 अवॉर्ड जीते
Next Article
मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड:पहला नेशनल अवॉर्ड लेकर भावुक दिखे शाहरुख, उन्हें और विक्रांत को बेस्ट एक्टर, रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment