Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा...’ का ट्रेलर रिलीज:लॉन्च इवेंट में कार्तिक ने कहा अनन्या अब ज्यादा मैच्योर हैं, तो एक्ट्रेस समझ बैठीं ताना

7 months ago

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी के मेकर्स ने आज इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया। यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर यानी 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, जिसमें रोमांस के साथ हल्की-फुल्की और मजेदार कॉमेडी दिखाई गई है। फिल्म में कार्तिक और अनन्या के अलावा में नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ और टीकू तलसानिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका डायरेक्शन समीर विद्वांस ने किया है और इसके प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। मुंबई में आज फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के अलावा फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर भी पहुंचे। देखिए ट्रेलर लॉन्च इवेंट की तस्वीरें ट्रेलर लॉन्च के दौरान कार्तिक आर्यन ने फिल्म से जुड़े अनुभव शेयर किए। उन्होंने कहा कि कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साथ काम करना उनके लिए काफी मजेदार रहा। कार्तिक ने यह भी कहा कि विशाल-शेखर, जुबिन नौटियाल और लकी अली जैसे कलाकारों के गानों का हिस्सा बनना उनके लिए खुशी की बात है। रोमांटिक फिल्मों को लेकर कार्तिक का मजेदार जवाब जब कार्तिक से रोमांटिक फिल्मों को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। एक्टर ने कहा कि रियल लाइफ में रोमांस नहीं मिल रहा, तो रील लाइफ में ही सही। उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े। इस दौरान अनन्या पांडे ने कहा कि उन्हें इस तरह की फिल्में करना बहुत पसंद है और वह आगे भी ऐसी फिल्मों में काम करना चाहेंगी। अनन्या ने तारीफ पर कहा झूठा ही सही इवेंट के दौरान अनन्या ने कार्तिक के साथ अपनी केमिस्ट्री पर बात की। उन्होंने कहा कि एक समझदार इंसान ने कहा है कि प्यार असल में दोस्ती होता है। इसी वजह से उनकी केमिस्ट्री अच्छी है, क्योंकि वे दोनों अच्छे दोस्त हैं। वहीं, कार्तिक ने कहा कि कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं। उन्होंने बताया कि उन्हें एक-दूसरे को जानते हुए 6–7 साल हो चुके हैं। कार्तिक के मुताबिक, वक्त के साथ दोनों बदले जरूर हैं, लेकिन उनकी दोस्ती, केमिस्ट्री और प्रोफेशनल बिहेवियर आज भी वही है। उन्होंने अनन्या की तारीफ करते हुए कहा कि वह अब ज्यादा मैच्योर, डेडिकेटेड और हमेशा वक्त की पाबंद हैं। इस पर अनन्या ने ऐसे रिएक्ट किया, जैसे कार्तिक उन पर ताना मार रहे हों, और कहा, “झूठा ही सही।” करण जौहर ने धर्मेंद्र को याद किया इवेंट के दौरान करण जौहर ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों और साल 2025 के अंत में आने वाली फिल्मों को लेकर बात की। करण जौहर ने कहा कि उन्हें फिल्म धुरंधर की सफलता पर बेहद गर्व है और उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह एक शानदार फिल्म है। करण ने यह भी बताया कि उन्होंने ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के बारे में भी काफी अच्छी बातें सुनी हैं। करण ने यह भी कहा कि वह फिल्म इक्कीस देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म उनके लिए निजी तौर पर भी खास है, क्योंकि धर्मेंद्र के लिए उनके मन में हमेशा सम्मान और आदर रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र का जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है और उन्हें एक बार आखिरी बार पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए इमोशनल एक्सपीरियंस होगा। देखिए तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी के ट्रेलर की तस्वीरें कैसी है फिल्म की कहानी? यह फिल्म रे मेहरा की कहानी दिखाती है, जिसका किरदार कार्तिक आर्यन ने निभाया है। रे एक प्यारा, बेफिक्र और चुलबुला शख्स है, जो अपनी समझदारी और आकर्षक अंदाज के लिए जाना जाता है। वह मानता है कि जिंदगी में सिर्फ एक इंसान से सच्चा प्यार किया जाना चाहिए, बाकी रिश्ते सिर्फ हल्के-फुल्के होते हैं। जब वह लॉस एंजिलिस से सफर के दौरान रुकता है, तो उसकी मुलाकात रूमी (अनन्या) से होती है, जो एक राइटर है। इसी मुलाकात से एक अनएक्सपेक्टेड लव स्टोरी शुरू हो जाती है। 3 मिनट 21 सेकेंड का यह ट्रेलर दोनों के बीच के प्यारे और रोमांटिक रिश्ते को दिखाता है, साथ ही उन कुर्बानियों की झलक भी देता है, जो उन्हें अपने प्यार को पूरा करने के लिए करनी पड़ सकती हैं। फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी गूगल पर ट्रेंड कर रही है
Click here to Read More
Previous Article
'जया जी के पास आपके मोबाइल का पासवर्ड है?':कार्तिक आर्यन ने पूछा सवाल तो अमिताभ बच्चन ने कहा- पागल हो
Next Article
वॉट्सएप अकाउंट हैक करने की नई ट्रिक सामने आई:CERT-In ने जारी की चेतावनी, हैकर्स घोस्ट पेयरिंग से पूरा कंट्रोल ले रहे; जानें कैसे बचें

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment