Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

फिल्म रिव्यू - कांतारा चैप्टर 1:ऋषभ शेट्टी ने दी सालों तक याद रहने वाली परफॉर्मेंस, क्लाइमेक्स रोमांचक, जानिए कैसी है फिल्म

7 months ago

फिल्म कांतारा चैप्टर 1, ऋषभ शेट्टी की फिल्म, अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म 7 भाषाओं में उपलब्ध है और दर्शकों को एक रहस्यमय और सांस्कृतिक यात्रा पर ले जाती है। क्या यह फिल्म अपने पहले भाग की तरह ही दर्शकों को प्रभावित कर पाएगी? आइए जानते हैं... फिल्म की कहानी कैसी है? फिल्म की कहानी कर्नाटक के काल्पनिक गांव कांतारा और उसके आसपास के जंगलों पर घूमती है। गांववासी मानते हैं कि उनकी रक्षा ईश्वर के गण करते हैं, लेकिन गांव और जंगल की भूमि पर कब्जा करने की लालसा रखने वाला राजा और उसका पुत्र कुलसेखर इस शांति को चुनौती देते हैं। कुलसेखर की कांतारा के लोगों पर अत्याचार करता है। इस बीच, आदिवासी नेता बर्मे अपने साहस और रणनीति से कुलसेखर की योजना को नाकाम करता है, गुलिका अनुष्ठान से उसकी हत्या करता है। कहानी यहीं खत्म नहीं होती, इसके बाद शुरू होता है छल और रणनीति का खेल। साथ ही, कनकवती (रुक्मिणी वसंत) की सरप्राइज एंट्री और जंगल के देवता पनजुरली की शक्ति कहानी में रोमांच और गहराई जोड़ते हैं। क्लाइमेक्स और अनुष्ठान के सीन दर्शकों को अंत तक बांधते हैं। फिल्म में एक्टिंग कैसी है? ऋषभ शेट्टी बर्मे के रूप में पूरी तरह सहज और प्रभावी हैं। ऋषभ ने फिल्म में अपना सबकुछ झोंक दिया है जो उनकी अदाकारी में साफ झलकती है, ये उनका सालों तक याद करने वाला परफॉर्मेंस है। रुक्मिणी वसंत की दमदार परफॉर्मेंस और ग्रे शेड कहानी में नया आयाम जोड़ती है। जयराम और गुलशन देवैया ने भी अपने-अपने किरदारों में वजन और मजबूती दिखाई। फिल्म में डायरेक्शन और तकनीकी पहलू ऋषभ शेट्टी ने कहानी का टोन रॉ और रियल रखा है। अरविंद एस. कश्यप की सिनेमैटोग्राफी जंगल और गांव की लोकेशन को शानदार ढंग से कैद करती है। प्रोडक्शन डिजाइन भी बहुत प्रभावशाली है, जिसमें आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सटीक रूप से दर्शाया गया है। एक्शन सीन्स थ्रिल में रखते हैं, जबकि सही जगह पर डाली गई कॉमेडी सीन फिल्म को हल्का और मनोरंजक बनाते हैं। वहीं कुछ सीन फिल्म की गति को धीमा करते हैं; अगर इन्हें थोड़ा कसा गया होता या हटाया गया होता, तो फिल्म और ज्यादा मनोरंजक बन सकती थी। हिंदी डबिंग में कभी-कभी संवाद और भावनात्मक गहराई पूरी तरह नहीं आती। फिल्म में संगीत और मनोरंजन फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और संगीत (अजनीश लोकनाथ) शानदार हैं। गाने फिल्म की कहानी और माहौल को और असरदार बनाते हैं। फिल्म का फाइनल वर्डिक्ट कांतारा चैप्टर 1 सिर्फ़ फिल्म नहीं, बल्कि अनुभव है। यह लोककथाओं, विश्वास और जंगल के रहस्य को शानदार विज़ुअल्स और दमदार अभिनय के साथ पेश करती है। कुछ ग्राफिक्स दूसरे हाफ में कमजोर हैं, लेकिन समग्र रूप से फिल्म देखने योग्य और रोमांचक है।
Click here to Read More
Previous Article
ChatGPT: अब ऑनलाइन शॉपिंग में AI करेगा मदद, ऐसे और आसान हो जाएगा काम, जानिए पूरी जानकारी
Next Article
फिल्म रिव्यू -सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी:वरुण धवन की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, कहानी और क्लाइमैक्स में कमी, जानिए फिल्म में कितना है दम

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment