Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

एपल मार्च में लॉन्च कर सकता है सस्ता आईफोन 17e:लेटेस्ट A19 चिप और मैगसेफ चार्जिंग मिलेगी; कीमत ₹50 हजार के करीब संभव

5 months ago

एपल अगले महीने अपने किफायती आईफोन लाइनअप में नया मॉडल 'आईफोन 17e' लॉन्च कर सकता है। इस सस्ते आईफोन में भी लेटेस्ट A19 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। ये चिप अभी आईफोन 17 सीरीज में मिलती है। रैम और स्टोरेज की बढ़ती कीमतों के बावजूद एपल इसकी कीमत 599 डॉलर यानी, करीब 50 हजार रुपए के आसपास रख सकता है। भारत जैसे इमर्जिंग मार्केट्स पर एपल की नजर द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, एपल को लगता है कि इस सेगमेंट में फिलहाल कॉम्पिटिशन कम है। गूगल के अपकमिंग पिक्सल 10a में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है और सैमसंग का पूरा फोकस प्रीमियम यानी महंगे स्मार्टफोन्स पर है। ऐसे में एपल एक पावरफुल चिपसेट वाला किफायती फोन लाकर भारत जैसे इमर्जिंग मार्केट्स को टारगेट करना चाहता है। मैगसेफ चार्जिंग और एपल की खुद की सेलुलर चिप मिलेगी आईफोन 17e में कंपनी पहली बार अपनी इन-हाउस सेलुलर चिप (मॉडम) इस्तेमाल कर सकती है। अब तक कंपनी इसके लिए क्वालकॉम पर निर्भर थी। इसके अलावा, इसमें मैगसेफ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। यह पिछले साल लॉन्च हुए आईफोन 16e का अपग्रेडेड वर्जन होगा। नए आईपैड और आईपैड एयर भी लॉन्च होंगे एपल केवल फोन ही नहीं, बल्कि अपने टैबलेट लाइनअप को भी अपडेट करने जा रहा है। मार्च के इवेंट में नया बेस मॉडल आईपैड और आईपैड एयर लॉन्च हो सकते हैं। बेस मॉडल आईपैड में A18 चिप मिलेगी, जिसका मतलब है कि इसमें 'एप्पल इंटेलिजेंस' (AI) का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, नए आईपैड एयर में कंपनी M4 चिप और OLED डिस्प्ले दे सकती है। M5 प्रोसेसर के साथ आएंगे नए मैकबुक लैपटॉप सेगमेंट में भी एपल बड़े अपडेट की तैयारी में है। कंपनी मैकबुक प्रो के स्पेसिफिकेशन अपडेट करने के साथ ही नया मैकबुक एयर भी पेश कर सकती है। इस नए मैकबुक एयर में कंपनी का लेटेस्ट M5 प्रोसेसर लगा होगा, जो परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ को और बेहतर बनाएगा। नॉलेज पार्ट: क्या है एपल इंटेलिजेंस (AI) एपल का अपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम जो लिखने, फोटो एडिट करने और सिरी को ज्यादा स्मार्ट बनाने में मदद करता है। iPhone 17e और नए आईपैड में यह फीचर मिलने से यूजर्स के लिए एआई का इस्तेमाल आसान हो जाएगा। --------------------------- ये खबर भी पढ़े… इस साल आईफोन 18 की लॉन्चिंग टल सकती है:सिर्फ फोल्डेबल और प्रो मॉडल्स लाएगी एपल, वजह- महंगी चिप टेक कंपनी एपल आमतौर पर हर साल सितंबर में अपनी नई आईफोन सीरीज के चार मॉडल लॉन्च करती है, लेकिन इस बार कंपनी अपनी स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एपल 2026 के अपने एनुअल इवेंट में आईफोन 18 का बेस मॉडल लॉन्च नहीं करेगा। कंपनी इसे साल 2027 की पहली छमाही तक के लिए टाल सकती है। पूरी खबर पढ़े…
Click here to Read More
Previous Article
सैमसंग गैलेक्सी F70e भारत में लॉन्च:लैदर फिनिश डिजाइन के साथ 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी, शुरुआती कीमत ₹12,999
Next Article
पंजाबी सिंगर बब्बू मान के शो में हंगामा:लाइव टेलीकास्ट वाला कैमरा गिरा; SP की वॉर्निंग- 5 मिनट में शांत न हुए तो परमिशन कैंसिल

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment