Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

एनरिक नॉर्किया के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने मारे 3 ओवर में 59 रन

3 months ago

Anrich Nortje Unwanted Records: वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार यानी 29 जनवरी को सेंचुरियन के खेला गया. इस मुकाबले में मौजूदा समय में दुनिया के सबसे खूंखार तेज गेंदबाजों में शुमार एनरिक नॉर्किया की वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों जमकर धुनाई की. सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल में नॉर्किया के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने अपना निशाना बनाया. किंग ने नॉर्किया के एक ओवर में 24 रन बना डाले. इसके बाद, एनरिक नॉर्किया की लाइन लेंथ बिगड़ गई और उन्होंने खूब रन लुटाए.

एनरिक नॉर्किया ने लुटाए 3 ओवर में 59 रन

वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरियन टी20 में एनरिक नॉर्किया ने 3 ओवर में 59 रन लुटाए. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 19.70 रही. नॉर्किया के एक ओवर में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने 4,4,6,0,4,6 (24 रन) बनाए. इस दौरान एनरिक नॉर्किया ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना ही एक अनचाहा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले उन्होंने साल 2024 में वेस्टइंडीज के ही खिलाफ 47 रन दिए थे, जबकि साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 46 रन लुटाए थे.

वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर बनाए 221 रन

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया. जवाब में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 221 रन बना डाले. शेमरन हेटमायेर ने वेस्टइंडीज की ओर से 42 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और तीन छक्के शामिल थे. शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 24 गेंदों पर नाबाद 54 रन की पारी खेली, जबकि सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग एक रन से अपने अर्धशतक से चूक गए. किंग ने 30 गेंदों पर तीन छक्कों और पांच चौकों की मदद से 49 रन बनाए और रदरफोर्ड ने अपनी विस्फोटक पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए. इस मुकाबले में ब्रैंडन किंग ने नॉर्किया के पहले ही ओवर में 24 रन बना दिए थे.

Click here to Read More
Previous Article
पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर तो... आइसलैंड के बाद अब इस देश ने लिए पाक टीम के मजे
Next Article
रोहित शर्मा से आगे निकले आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग, टी20 इंटरनेशनल में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment