Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

एक्ट्रेस कंगना रनोट को बठिंडा कोर्ट से झटका:BJP सांसद पर मानहानि केस में चार्ज फ्रेम किए; व्यक्तिगत पेशी से छूट पर भी फैसला नहीं

5 months ago

हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट को बठिंडा कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने मानहानि केस में कंगना के खिलाफ चार्ज फ्रेम कर दिए हैं। जिसके बाद अब केस में बहस होगी। महिला किसान के एडवोकेट रघवीर सिंह ने कहा कि इस मामले में IPC की धारा 499 व 500 के तहत चार्ज फ्रेम कर नोटिस जारी किया गया है। अब केस को एविडेंस पर रखा गया है। कंगना रनोट ने कोर्ट ने व्यक्तिगत पेशी के लिए छूट मांगी थी। मगर, महिला किसान के वकीलों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद कोर्ट ने इसको लेकर कोई फैसला नहीं दिया है। मामले की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी। वहीं महिला किसान के पति लाभ सिंह ने कंगना रनोट की पिछली बार मांगी गई माफी को मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह केस लड़ेंगे। इससे पहले 27 अक्टूबर को हुई सुनवाई में कंगना रनोट कोर्ट में पेश हुई थी। जानिए क्या है पूरा मामला महिला ने कंगना की माफी पर क्या कहा था ********************* ये खबर भी पढ़ें... कंगना रनोट को सुप्रीम कोर्ट का राहत देने से इनकार:कहा-आपने ट्वीट में मसाला डाला; महिला किसान को ₹100 में धरना देने वाली बताया था हिमाचल के मंडी से BJP सांसद एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया। कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान की गई टिप्पणी को लेकर दर्ज मानहानि केस रद्द करने की याचिका डाली थी (पढ़ें पूरी खबर)
Click here to Read More
Previous Article
लुधियाना के धरम मुंबई जाकर बने धर्मेंद्र:सिनेमाघर में देखा एक्टर बनने का सपना, कहते थे- पंजाब की मिट्टी ने पहचान दी, मैं उसी का बेटा
Next Article
धर्मेंद्र के निधन पर लुधियाना में मुंहबोली बहन रोने लगी:स्कूल और रेलवे स्टेशन जाकर यादें ताजा करते थे; नंबरदार स्वीट्स की बर्फी पसंद थी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment