Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

एक्टर सतीश शाह का निधन:किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे, टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई से फेमस हुए थे

7 months ago

एक्टर सतीश शाह का शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। वे 74 साल के थे। उनके मैनेजर ने बताया कि शाह का पार्थिव शरीर अस्पताल में ही रखा गया है। अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। वे लंबे समय से किडनी से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे थे और हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। सतीश शाह टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई से फेमस हुए थे। उन्होंने मैं हूं ना (2004), कल हो ना हो (2003), फना (2006) और ओम शांति ओम (2007) जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया था। साल 2008 में उन्होंने अर्चना पूरन सिंह के साथ टीवी शो कॉमेडी सर्कस में बतौर जज काम किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतीश शाह के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा- ‘सतीश शाह जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वो भारतीय मनोरंजन जगत के एक सच्चे दिग्गज के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। उनकी सहज हास्य प्रतिभा और यादगार अभिनय ने अनगिनत लोगों के जीवन में मुस्कान बिखेरीं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।’ खाना खाने के बाद गिरे और दम तोड़ दिया कॉमेडियन जॉनी लीवर ने सतीश शाह के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वे उनके करीब 40 साल पुराने दोस्त थे। सतीश किडनी से पीड़ित थे। उनका ट्रांसप्लांट कोलकाता में हो चुका था। डेढ़ महीने वहां रहकर वे पूरी तरह ठीक होकर वापस आए थे। अचानक आज खाना खाने के बाद वे गिर पड़े और उनका निधन हो गया। फिल्ममेकर को सुबह सेल्फी भेजकर कहा- देखो मैं कितना स्मार्ट लग रहा हूं साराभाई वर्सेस साराभाई शो में उनके साथ काम कर चुके एक्टर राजेश कुमार ने सतीश के निधन पर दुख जताते हुए कहा- 'ये मेरे लिए सबसे कठिन घड़ी है... अभी तक यकीन नहीं हो रहा कि सतीश जी अब हमारे बीच नहीं रहे। ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपने पिता को खो दिया हो। जिंदगी और ह्यूमर से भरपूर इंसान, जिन्होंने हर चीज को चुनौती दी, अपना नाम बनाया और एक अमिट छाप छोड़ी एक्टर के रूप में। ये इंडस्ट्री और हम सबके लिए (साराभाई परिवार) के लिए बहुत बड़ी क्षति है। आइए हम सब उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें और उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें... ज़्यादा बोल नहीं पा रहा हूं, मनोस्थिति ठीक नहीं है।' फिल्ममेकर विवेक शर्मा ने बताया- शनिवार सुबह ही सतीश शाह से मेरी चैट हो रही थी। हम रोज बातें करते थे, एक-दूसरे को रील्स और दिलचस्प वीडियो भेजते थे। सतीश शाह का एक पुराना सहयोगी रमेश था, जो कई सालों से उनके साथ काम कर रहा था। वही उन्हें अस्पताल लेकर गया। सतीश शाह का करीब डेढ़ साल से डायलिसिस चल रहा था। उन्होंने सुबह मुझसे कहा था कि नवंबर से हम काम शुरू करेंगे। उन्होंने मुझे अपनी एक सेल्फी भेजी थी और बोले थे – देख, मैंने 20-22 किलो वजन घटा लिया है, अब मैं कितना हैंडसम लग रहा हूं। FTII से पढ़ाई की थी सतीश शाह का जन्म मुंबई के मांडवी में हुआ था। उन्होंने जेवियर कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से पढ़ाई की थी। साल 1972 में सतीश ने डिजाइनर मधु शाह से शादी की थी। सतीश ने साल 1970 में बॉलीवुड फिल्म भगवान परशुराम से करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर साल 2014 तक उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था। वहीं, टीवी पर उन्होंने साल 1984 में ये जो है जिंदगी से अपना डेब्यू किया था। इस शो के 55 एपिसोड में उन्होंने 55 अलग-अलग किरदार निभाए थे। उसके बाद वो फिल्मी चक्कर, घर जमाई, टॉप 10, साराभाई वर्सेस साराभाई और कॉमेडी सर्कस जैसे शो का हिस्सा रहे। निधन की खबर सामने आने के बाद से ही सतीश शाह गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं। लोग उनके नाम को गूगल पर सर्च कर रहे हैं। ....................... ये खबर भी पढ़ें... पंकज धीर के अंतिम संस्कार में इमोशनल हुए सलमान खान:बेटे निकितिन ने मुखाग्नि दी, सुबह अंतिम सांस ली थी; कैंसर से जूझ रहे थे एक्टर पंकज धीर (68) को उनके बेटे निकितिन ने 15 अक्टूबर को पवन हंस क्रीमैटोरियम में मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के वक्त सलमान खान इमोशनल नजर आए। पूरी खबर यहां पढ़ें...
Click here to Read More
Previous Article
बिना अनुमति चिरंजीवी की तस्वीरें-वीडियो इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी:हैदराबाद कोर्ट ने एक्टर के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए जारी किया आदेश
Next Article
पीयूष पांडे का मुंबई में अंतिम संस्कार:अमिताभ, अभिषेक बच्चन पहुंचे; परिवार ने पोस्टर लगाकर श्रद्धांजलि दी, लिखा- वेल प्लेड कैप्टन

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment