Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

एकता कपूर से मिलीं बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल:इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो, बोलीं- मैं हीरोइन बन जाऊंगी?

4 months ago

बिग बॉस 19 में नजर आ चुकीं तान्या मित्तल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके साथ एकता कपूर दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में तान्या ने एकता के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया, वहीं एकता ने भी तान्या की तारीफ की। इस दौरान तान्या, एकता के लिए बकलावा और कई गिफ्ट्स भी लेकर पहुंचीं। तान्या मित्तल ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह कहती नजर आ रही हैं, किसी ने मुझसे कहा था कि सपने सच नहीं होते, लेकिन मैं आज किसके साथ खड़ी हूं? मैम, आपको मुझसे मिलकर कैसा लगा? इस पर एकता कपूर जवाब देती हैं, मुझे ऐसा लगा कि तान्या मैंने तो आपको शो के अंदर ही रोल ऑफर कर दिया था। आपको यहां तक आने में थोड़ा वक्त लगा। इसके बाद तान्या पूछती हैं, तो आप मुझे काम दे रहे हो?” एकता कहती हैं, मैं आपको अभी कह रही हूं कि मेरे पास आपके लिए लिखित में ऑफर है। मैं आपके साथ काम करने का इंतजार कर रही हूं। तान्या आगे पूछती हैं, मैं हीरोइन बन जाऊंगी ना? इस पर एकता कहती हैं, हां, बिल्कुल। और मैं आपके साथ ईमानदारी से कहना चाहती हूं कि आप जो मेरे लिए इतने गिफ्ट्स लेकर आईं, उसके लिए धन्यवाद। आपकी बहुत प्यारी फैमिली है। मैं उम्मीद करती हूं कि यह एक लंबा और पारिवारिक जुड़ाव होगा। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए तान्या ने कैप्शन में लिखा, डियर एकता मैम/दी, सपने सच होते हैं आज आपने यह साबित कर दिया। आपसे मिलकर यकीन हो गया कि भगवान सच में कुछ लोगों पर अपनी विशेष कृपा रखते हैं और वे अलग ही चमकते हैं। आप सिर्फ एक नाम नहीं, एक इमोशन हैं। आपने जो दुनिया बनाई है, वह सिर्फ शो और किरदारों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर उस इंसान के दिल में बसती है जिसने आपकी कहानियों में अपनी कहानी देखी है। एकता कपूर सिर्फ इंडस्ट्री की क्वीन नहीं, बल्कि सपनों को हकीकत में बदलने वाली शक्ति हैं। बता दें कि तान्या मित्तल जब ‘बिग बॉस 19’ में थीं, तभी एकता कपूर ने उन्हें अपने एक शो का ऑफर दिया था।
Click here to Read More
Previous Article
बिना सिर वाले भूत संग अक्षय कुमार का वीडियो वायरल:सरकटे के साथ एक्टर का ठहाका, सवाल: क्या भूत सच में होते हैं?
Next Article
अमेरिकी एक्टर जॉनी वेक्टर को चोरों ने गोली मारी थी:को–एक्टर को बचाते वक्त जान गई; मौत के 3 हफ्ते बाद अंतिम संस्कार हुआ था

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment