Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'एक और अच्छा दोस्त खो दिया', जरीन खान के निधन पर टूटीं हेमा मालिनी

7 months ago

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी पहले ही पंकज धीर के निधन से शोक में थीं, लेकिन अब उन्होंने दोबारा अपनी करीबी दोस्त को खो दिया है. एक्ट्रेस ने फिल्म निर्माता संजय खान की पत्नी जरीन के निधन पर दुख जताया है. हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट लिखा है.

हेमा मालिनी ने शेयर किया भावुक पोस्ट
हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी, संजय खान और जरीन खान की पुरानी फोटो शेयर कर लिखा, "एक और करीबी, प्यारी दोस्त चली गई. जरीन खान अब नहीं रहीं! कितनी खूबसूरत इंसान थीं, अंदर से भी और बाहर से भी.

संजय और जरीन, दोनों ही कई सालों से मेरे बहुत करीब रहे हैं. हमेशा मेरी अच्छी सेहत की कामना करते थे. हमारे सभी फैमिली फंक्शंस (जन्मदिन, शादी, सालगिरह) में शामिल होते थे और हमेशा मदद के लिए तैयार रहते थे.

नीतू कोहली को किया याद
हेमा मालिनी ने पोस्ट में अपनी एक और करीबी दोस्त नीतू कोहली को याद किया, जिन्होंने कभी 70 के दशक में उनका घर डिजाइन किया था. उन्होंने आगे लिखा, "मुझे हमेशा तुम दोनों की मौजूदगी का अहसास रहेगा. मैं इस मुश्किल घड़ी में संजय खान के लिए प्रार्थना करती हूं, भगवान उन्हें हिम्मत दें."

पंकज धीर के जाने पर जताया था दुख 
इससे पहले अपने जन्मदिन के दिन भी हेमा मालिनी ने पंकज धीर के जाने पर दुख जताया था. उन्होंने लिखा था, "मैंने आज एक बहुत ही प्यारे दोस्त को खो दिया है और मैं पूरी तरह से टूट चुकी हूं. मेरे लिए वो सबसे अच्छे थे, क्योंकि एक्टिंग की दुनिया में उन्होंने मुझे सबसे ज्यादा मोटिवेट किया था."

81 की उम्र में दुनिया को किया अलविदा 
बता दें, 7 नवंबर की सुबह जरीन खान ने 81 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. जरीन उम्र संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं और काफी समय से बिस्तर पर थीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जरीन साल 2020 में कोरोना से संक्रमित हो गई थीं और उसके बाद से लगातार बीमार चल रही थीं. उनको कई और बीमारियों ने घेर लिया था.

जरीन खान अपने जमाने की बेहतरीन मॉडल, कॉस्ट्यूम डिजाइनर और एक्ट्रेस थीं. उन्होंने देव आनंद साहब के साथ भी काम किया था.

Click here to Read More
Previous Article
IND vs AUS 5th T20: कौन जीतेगा ब्रिसबेन की बाजी? गाबा में भारत-ऑस्ट्रेलिया का हेड टू हेड रिकॉर्ड कर देगा हैरान; देखें आंकड़े
Next Article
फिल्म ‘अकेला’ के 34 साल पूरे, जैकी श्रॉफ ने शेयर किया अमिताभ बच्चन संग फिल्म से जुड़ा एक सीन

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment