Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

एक झटके में हजारों की गिरावट... जानें दशहरे पर कितनी कम हुई सोने की कीमत, जानें लेटेस्ट रेट

7 months ago

Gold-Silver Price Today: आज देश में दशहरे के मौके पर सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है. इसी के साथ पिछले पांच दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लगा है, जिससे खरीदारों को काफी राहत मिली है. पिछले एक महीने से भारत में सोने की कीमतें रिकॉर्ड लेवल के आसपास बनी हुई थीं, जिससे फेस्टिव सीजन के दौरान इसे खरीदने में लोगों के पसीने छूट गए. नवरात्रि के बाद अब धनतेरस और दिवाली में सोने की कीमत में तेजी आने की उम्मीद है. 

कितनी कम हुई सोने की कीमत?

इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड की कीमत 3,900 डॉलर प्रति औंस के अपने ऑल-टाइम हाई पर कारोबार करने के बाद गुरुवार को स्थिर बनी हुई है. इस बीच, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 97.72 के के लेवल पर स्थिर रहा, जिससे ग्लोबल लेवल पर सोने की कीमतों में फिलहाल और तेजी पर रोक लग गई है. गुरुवार, 2 अक्टूबर को भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 550 रुपये प्रति 10 ग्राम घटकर 1,18,690 रुपये हो गया. जबकि 22 कैरेट सोने का भाव आज 500 रुपये की गिरावट के साथ 1,08,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इस बीच, 18 कैरेट सोने का भाव 380 रुपये घटकर 89,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.

एक झटके में इतने कम हुए दाम

वहीं, 100 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत अब 5,500 रुपये घटकर 11,86,900 रुपये पर पहुंच गई है और 22 कैरेट सोने की प्रति 100 ग्राम की कीमत अब 5000 रुपये की गिरावट के बाद 10,88,000 रुपये हो गई है. सोने के विपरीत, भारत में चांदी की कीमतें आज 2000 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर 1,53,000 रुपये और 100 ग्राम चांदी की कीमत 15,300 रुपये हो गई. MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 0.03 परसेंट की गिरावट के साथ 1,17,558 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

5 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी वायदा भी 0.11 परसेंट की मामूली गिरावट के साथ अब 1,44,566 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है. रॉयटर्स के मुताबिक, "बुधवार को 3,895.09 डॉलर के ऑल टाइम हाई को छूने के बाद हाजिर सोना 3,862.07 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा. दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.3 परसेंट गिरकर 3,887.50 डॉलर पर आ गया. हाजिर चांदी 0.3 परसेंट गिरकर 47.17 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. 

 

ये भी पढ़ें:

क्या बदल गया है ट्रंप का मूड? 1 अक्टूबर के बीत जाने के बाद भी नहीं लागू हुआ 100% फार्मा टैरिफ, आखिर क्यों?

Click here to Read More
Previous Article
अविका गौर के ऑनस्क्रीन पति 'जगिया' की 10 तस्वीरें, 17 सालों बाद हो गए हैं काफी हैंडसम
Next Article
पाकिस्तान की खैर नहीं! पूरा होगा भारत का स्टील्थ फाइटर बनाने का सपना; किसे मिलेगी बनाने की जिम्मेदारी?

Related व्यापार Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment