Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Ek Deewane Ki Deewaniyat Collection Day 3: 'एक दीवाने की दीवानियत' ने निकाला इतना बजट, जानें फिल्म हिट हुई या फ्लॉप

1 year ago

26

0

बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों का तांता लगा है और ऐसे में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी खूब कमाई कर रही है. 'एक दीवाने की दीवानियत' 21 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. अब महज तीन दिन में ही फिल्म बजट निकालने के करीब आ गई है.

  • 'एक दीवाने की दीवानियत' के प्रोडक्शन हाउस के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 10.11 करोड़ रुपए की कमाई की थी.
  • दूसरी दिन हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 8.88 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.
  • अब तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं जिसके बाद फिल्म अब 20 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई है.
  • सैकनिल्क के मुताबिक 'एक दीवाने की दीवानियत' ने अब तक (शाम 5 बजे तक) 2.52 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
  • घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 21.50 करोड़ रुपए हो गया है.
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane)

'एक दीवाने की दीवानियत' के 3 दिनों का कलेक्शन

दिन कलेक्शन
दिन 1 10.11 करोड़
दिन 2 8.88 करोड़
दिन 3 2.52 करोड़
कुल 21.50 करोड़

'एक दीवाने की दीवानियत' ने वसूला इतना बजट
कोइमोई की रिपोर्ट की मानें तो 'एक दीवाने की दीवानियत' का बजट महज 30 करोड़ रुपए है. हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ने तीन दिन में ही 21.50 करोड़ रुपए कमाकर अपनी लागत का 72.66 प्रतिशत पैसा वसूल कर लिया है. 'एक दीवाने की दीवानियत' के तीन दिनों के कलेक्शन को देखकर उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म चौथे दिन की कमाई के साथ अपना पूरा बजट वसूल कर लेगी. हालांकि हिट होने के लिए फिल्म को अभी लंबा इंतजार करना होगा.

'एक दीवाने की दीवानियत' हिट हुई या फ्लॉप?
दरअसल बॉक्स ऑफिस के फॉर्मूला के हिसाब से कोई भी फिल्म तब हिट कहलाती है, जब वो अपनी लागत से दोगुना कलेक्शन करती है. यानी 'एक दीवाने की दीवानियत' को हिट होने के लिए बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपए का कलेक्शन करना होगा. इसीलिए फिल्म को अभी हिट नहीं कहा जा सकता है.

Click here to Read More
Previous Article
मौनी रॉय vs दिशा पटानी, जानिए बॉलीवुड की इन बेस्टी में कौन हैं ज्यादा अमीर
Next Article
वो 7 बड़ी बॉलीवुड फिल्में, जिन्होंने दिवाली पर दी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक, लेकिन बुरी तरह हुई फ्लॉप

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment