Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Diwali 2025: दिवाली में राशियों के अनुसार करें मां लक्ष्मी की पूजा, जानें क्या कहती है आपकी राशि

7 months ago

Diwali 2025: आज दिवाली पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है. इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा का विशेष महत्व है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशि के अनुसार किए गए उपाय घर में सुख-समृद्धि और धन वृद्धि लाते हैं, जिससे दुर्भाग्य दूर होता है.

माना जाता है कि दिवाली की रात धन, समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं. दीवाली के दिन राशियों के अनुसार मां लक्ष्मी की पूजा और उपाय करने से घर में समृद्धि, सुख-शांति और धन वृद्धि होती है. आइए जानते हैं इनके बारे में–

मेष राशि

दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा में धनिया, बताशे, कमलगट्टे, गुड़, शहद और नागकेसर का प्रयोग करना चाहिए. इस दिन लाल वस्त्र, ताम्र-पात्र, गुड़-तिल व मसूर का दान करने का विशेष महत्व है. इस से में सुख-समृद्धि आती है.

वृष राशि 

इस राशि वालों के लिए दीवाली के दिन अपराजिता की जड़, कमल-पुष्प, काला तिल, गुलाब का इत्र, कमलगट्टे और धान के लावा का प्रयोग लक्ष्मी पूजन में करना शुभ है. इस समय हरी सब्जियों और चावल का दान करना, बरगद की जड़ों में गुड़-मिश्रित दूध अर्पित करने से यश वैभव की प्राप्ति होती है.

मिथुन राशि

इस राशि के लोग लक्ष्मी पूजन में गुग्गुल का धूम्र, शहद, नागकेसर, गुड़, धनिया के बीज और कमलगट्टे का प्रयोग कर सकते हैं. मान्यता है कि पूजा के दौरान इन वस्तुओं का प्रयोग करने से घर में धन और सुख-शांति बनी रहती है. मिथुन राशि वालों के लिए मस्तक, नाभि और जिह्वा पर केसर मिश्रित जल का लेप करना लाभकारी रहेगा. 

कर्क राशि

इस राशि के लोगों को मां लक्ष्मी की पूजा करते समय दक्षिणावर्ती शंख पर केसर से लक्ष्मी बीज श्रीं और माया बीज ह्रीं लिखकर अपराजिता की जड़ से पूजा करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति, धन और समृद्धि आती है. श्वेत गाय की सेवा, चावल और शक्कर का दान करना लाभकारी माना गया है. 

सिंह राशि

इस दिन लक्ष्मी पूजन में लक्ष्मी बीज श्रीं और माया बीज ह्रीं का जाप करें. पुरुष सूक्त का पाठ कर महालक्ष्मी को धान के लावे, गुलाब के इत्र और लाल कनेर के पुष्प अर्पित करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. प्रत्येक अमावस्या पर काली बांसुरी में गुड़ चूर्ण भरकर भूमि प्रवाहित करना धन वृद्धि के लिए शुभ माना गया है. 

कन्या राशि

इस राशि के लोग इस दिन लक्ष्मी पूजन में अपराजिता के पुष्प और जड़, चमेली का इत्र, शहद और कमलगट्टे का प्रयोग कर सकते हैं. इन चीजों से पूजन करने से घर में सुख-शांति और धन की वृद्धि होती है.

तुला राशि

दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के समय जटामांसी और गुग्गुल का धूम्र, नागकेसर, गुड़, शहद, धनिया के बीज और कमलगट्टे को अर्पित करने से परिवार में खुशहाली आती है. इस राशि के लोग भोजन का पहला हिस्सा गाय या अग्नि को अर्पित करें. इस से घर में धन और वैभव की वृद्धि होगी.

वृश्चिक राशि

दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त में पश्चिम की ओर मुख करके धनिया के बीज, गुग्गुल-जटामांसी का दल, चमेली का इत्र और लाल कनेर मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए. इससे घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. दिव्यांग और अक्षम लोगों को भोजन अर्पित करना शुभ रहेगा. 

धनु राशि

दिवाली पर कमल पुष्प, अपराजिता की जड़, गुलाब इत्र, अनार और श्वेत तिल का प्रयोग लक्ष्मी पूजा में करें. इस दिन इस राशि के लोगों को दिव्यांग और वृद्ध लोगों को तैलीय भोजन अर्पित करना चाहिए. इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.

मकर राशि

इस राशि के लोगों के लिए आज लक्ष्मी पूजन में कमल पुष्प, अपराजिता की जड़, गुलाब इत्र, अनार और श्वेत तिल का प्रयोग शुभ माना जाता है. इस दिन काली बांसुरी में गुड़ भरकर भूमि प्रवाहित करें, चींटियों को गुड़ अर्पित करें. ऐसा करने से घर में धन-वैभव, सुख-शांति और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों के लिए आज मां लक्ष्मी की पूजा करते समय शमी की जड़, धनिया के बीज, बताशे, कमल पुष्प, चमेली के पुष्प, गुग्गुल-जटामांसी का धूम्र और लाल कनेर का प्रयोग शुभ होता है. इस दिन लक्ष्मी पूजा के बाद एक लाल-सफेद पोटली में गोमती चक्र रखकर अपने धन के स्थान पर रख दें.

मीन राशि

 इस राशि के लोग आज के दिन लक्ष्मी पूजा करते समय गुलाब पुष्प, गुलाब इत्र, अनार, कमलगट्टे और धान के लावे के साथ देसी घी और गुग्गुल का धूम्र अर्पित करें. मान्यता है कि चांदी की डिब्बी में शहद, केसर और अपराजिता की जड़ रखकर साल भर उसका पूजन करने से घर में सुख समृद्धि आती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Click here to Read More
Previous Article
Diwali Safety Tips: पटाखों से जल जाएं हाथ-पैर तो न घबराएं, आंखों में दिक्कत हो तो करें यह काम
Next Article
Bhai Dooj Surprise Ideas: भाई दूज पर बहनों को ऐसे करें सरप्राइज, ये हैं बेहतरीन गिफ्ट आइडिया

Related जीवन शैली Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment