Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Dhurandhar Box Office Day 25: 'धुरंधर' के सामने आज थे 5 चैलेंज, जानें कितने पार कर पाई फिल्म

5 months ago

'धुरंधर' 5 दिसंबर को रिलीज होने के बाद से अब तक हर दिन कोई न कोई बड़ा रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार एक महीना पूरा करने वाले है. फिल्म ने बीते वीकेंड जमकर नोट छापे अब आज चौथे सोमवार को भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है.

चौथे मंडे फिल्म कलेक्शन के मामले में अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. तो चलिए पहले फिल्म का आज का और अब तक का कलेक्शन जानते हैं, फिर जानेंगे कि फिल्म ने किन बड़ी फिल्मों को 25वें दिन के कलेक्शन के मामले में मात दी है.

'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आदित्य धर की फिल्म ने पहले वीक में 207.25 करोड़, दूसरे वीक में 253.25 करोड़ और तीसरे वीक 172 करोड़ कमाए. चौथे वीकेंड के तीन दिनों में फिल्म का कलेक्शन 58 करोड़ हुआ.

अब आज यानी चौथे सोमवार 4:15 बजे तक फिल्म 3.74 करोड़ कमाते हुए टोटल 694.24 करोड़ रुपये बटोर चुकी है. बता दें कि सैक्निल्क पर उपलब्ध आज का डेटा फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है.

'धुरंधर' बनेगी 25वें दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

सैक्निल्क के मुताबिक 25वें दिन सबसे ज्यादा कमाई वाली टॉप 5 फिल्मों में से 'धुरंधर' कुछ को पीछे कर चुकी है और कुछ को अगले कुछ घंटों में पीछे कर देगी. इन टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट और उनका कलेक्शन आप नीचे देख सकते हैं.

  • पुष्पा 2- 12.25 करोड़
  • स्त्री 2- 11 करोड़
  • जवान- 9.12 करोड़
  • केजीएफ चैप्टर 2- 9.12 करोड़
  • कल्कि 2898 एडी- 4.85 करोड़
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

'धुरंधर' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त और आर माधवन की फिल्म ने 24 दिनों में सैक्निल्क के मुताबिक 1065 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है.

फिल्म ने 24 दिनों में ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में शाहरुख खान की 'पठान' को पीछे कर दिया है. 2023 की इस फिल्म ने 1055 करोड़ रुपये कमाए थे जिससे आगे निकलते हुए 'धुरंधर' अब 'जवान' (1160 करोड़) को अपना टारगेट बना चुकी है.

Click here to Read More
Previous Article
न्यू ईयर पार्टी में ट्राई करें मौनी रॉय और दिशा पाटनी के ये लुक्स, हर कोई करेगा तारीफ
Next Article
2026 में इन सेलेब्स के घर बजेगी शहनाई, लिस्ट में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का भी नाम शामिल!

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment