Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Dhurandhar BO Day 16 : धुरंधर का नहीं थम रहा क्रेज, गदर-पठान का रिकॉर्ड खतरे में, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाका

5 months ago

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है. हर तरफ धुरंधर के ही चर्चे हैं. तीसरे हफ्ते में भी फिल्म धमाल मचा रही है. आइए जानते हैं फिल्म का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा है.

धुरंधर का 16वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म न 16वें दिन 33.50 करोड़ की कमाई की है. फिल्म के तीसरे शनिवार के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियली सामने नहीं आए है. पर अगर फिल्म ने तीसरे शनिवार को 33.50 करोड़ कमाए हैं तो फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 516.50 करोड़ हो गया है.

इसी के साथ धुरंधर की नजर अब कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ने पर है. गदर (525 करोड़), पठान (543 करोड़), एनिमल (553 करोड़) का रिकॉर्ड खतरे में नजर आ रहा है. धुरंधर जिस हिसाब से कमा रही है, जल्द ही ये सारी फिल्में धुरंधर से पीछे हो जाएंगी. रविवार के कलेक्शन के बाद धुरंधर गदर 2 को तो आसानी से पछाड़ देगी.

वहीं ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि फिल्म 700 करोड़ कमाकर स्त्री 2 (598 करोड़), छावा (601 करोड़) और जवान (640 करोड़) को भी पीछे छोड़ नबंर वन फिल्म बन सकती है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बता दें कि धुरंधर ने 28 करोड़ से ओपनिंग की थी. इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 32 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 43 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं चौथे दिन फिल्म ने 23.25 करोड़ कमाए. पांचवें दिन फिल्म ने 27 करोड़ कमाए. वहीं छठे दिन 27 करोड़ और सातवें दिन 27 करोड़ कमाए. पहले हफ्ते में फिल्म ने 207.25 करोड़ का कलेक्शन किया. आठवें दिन फिल्म ने 32.5 करोड़ कमाए. नौंवे दिन 53 करोड़, दसवें दिन 58 करोड़, 11वें दिन 30 करोड़, 12 वें दिन 30.5 करोड़, 13 वें दिन 25.5 करोड़, 14वें दिन 23.25 करोड़ कमाए. दूसरे हफ्ते का बॉक्स ऑपिस कलेक्शन 252.25 करोड़ था. 15वें दिन फिल्म ने 22.5 करोड़ कमाए.

Click here to Read More
Previous Article
VIRAL VIDEO: चीन के कॉन्सर्ट में 'ओपन फायर' गाने पर थिरके रोबोट्स, धमाकेदार डांस देख दर्शक हुए हैरान
Next Article
कॉन्सर्ट जाते वक्त खतरनाक रोड एक्सीडेंट का शिकार हुईं नोरा फतेही, नशे में चूर ड्राइवर ने कार को मारी टक्कर

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment